अंपायर का आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर की शुरूआत के लिए तय सिग्नल आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंपायर का आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर की शुरूआत के लिए तय सिग्नल आया सामने

इंपैक्ट प्लेयर नियम को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका की SA20 में उपयोग किया गया था।

IPL (Image Credit- Twitter)
IPL (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगामी 16वां सीजन धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि फैंस को इस सीजन में कई नए बदलाव देखने को मिलने वाले है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही आईपीएल में कई सारे नए नियमों को जोड़ा है, और अब आगामी आईपीएल 2023 से पहले अंपायरों के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के लिए एक नया संकेत पेश किया है। आपको बता दें, आगामी आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और वर्तमान चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होगा।

इस बीच, यह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम मैच में भाग लेने वाली टीमों को प्लेइंग इलेवन के अलावा पांच अन्य विकल्प शामिल करने की अनुमति देता है। आगामी सीजन में इसका उपयोग करने के लिए अंपायरों को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट का संकेत देने के लिए अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर से क्रॉस करना होगा और अपनी मुट्ठी भींचनी होगी। इसके अलावा, टॉस के लिए जाते समय प्रत्येक कप्तान को दो टीम शीट लेकर पहुंचना होगा।

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के निर्देश आए सामने

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा तैयार शीट में लिखा है- “(i) प्लेइंग इलेवन और 5 सब्स्टीट्यूट यदि वे पहले बल्लेबाजी करते हैं। (ii) प्लेइंग इलेवन और 5 सब्स्टीट्यूट यदि वे पहले गेंदबाजी करते हैं। कृपया अपनी पहले बल्लेबाजी वाली प्लेइंग इलेवन के लिए टीम शीट पर पहले बल्लेबाजी वाले बॉक्स पर टिक करें और पहले गेंदबाजी के लिए इसके विपरीत। टॉस के परिणाम के आधार पर, कप्तान उसी के अनुसार टीम शीट का आदान-प्रदान करेंगे।

आपको बता दें, बीसीसीआई ने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के सुचारू उपयोग के लिए खिलाड़ी को बेहतरीन तरीके से मैदान में उतारने के लिए टीमों के लिए प्लेइंग स्क्वाड को बढ़ाकर 16 कर दिया है। इंपैक्ट प्लेयर नियम को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में समाप्त हुए SA20 में उपयोग किया गया था।

close whatsapp