तेंदुलकर-मेसी का उदाहरण देकर रवि शास्त्री ने भारत के वर्ल्ड कप के सूखे को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

तेंदुलकर-मेसी का उदाहरण देकर रवि शास्त्री ने भारत के वर्ल्ड कप के सूखे को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन करने जा रहा है।

Virat Kohli, Rohit Sharma and Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli, Rohit Sharma and Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारत ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए काफी लंबा इंतजार किया है, और अब समय आ गया है कि टीम इंडिया आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जीते।

आपको बता दें, भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन करने जा रहा है, और पूर्व कप्तान का मानना है कि मेजबान टीम को इस साल आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करना ही होगा। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, जब एमएस धोनी की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

ट्रॉपियों की बरसात होगी: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने आगे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें प्रतिष्ठित खिताब जीतने में काफी समय लगा था इसलिए भारत को अपनी टीम पर भरोसा करना होगा।

पूर्व कोच ने आगे कहा भारत ने आईसीसी इवेंट्स में लगातार अच्छा किया है, लेकिन वे काफी लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आलोचकों और प्रशंसकों से धैर्य रखने का आग्रह किया, और कहा एक बार जब भारत आईसीसी ट्रॉफी जीतना शुरू करेगा, तो ट्राफियों की बारिश होगी।

रवि शास्त्री ने स्पोर्ट्सयारी से बात करते हुए कहा: “मुझे लगता है कि भारत का वर्ल्ड कप जीतना बाकी है। वे आईसीसी प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं – वे नियमित रूप से फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर को देखिए। उन्हें एक आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए छह विश्व कप खेलने पड़े। 6 वर्ल्ड कप मतलब 24 साल और उन्होंने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में जीत हासिल की।

लियोनेल मेस्सी को देखें। वह एक बेहतरीन उदाहरण है। मेरा मतलब है कि वह कब से खेल रहा है? और जब उन्होंने जीतना शुरू किया, तो उन्होंने कोपा अमेरिका और वर्ल्ड कप जीता और फाइनल में भी स्कोर किया। इसलिए आपको इंतजार करना होगा। ट्रॉपियों की बरसात होगी।”

close whatsapp