IPL 2023: अगर मोहसिन खान इस बेहतरीन टूर्नामेंट से हुए बाहर तो LSG इन तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में कर सकती है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: अगर मोहसिन खान इस बेहतरीन टूर्नामेंट से हुए बाहर तो LSG इन तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में कर सकती है शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है।

Mohsin Khan of Lucknow Super Giants in action during IPL 2022.
Mohsin Khan of Lucknow Super Giants in action during IPL 2022.

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो आगामी सत्र में उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगामी सत्र में तेज़ गेंदबाज़ मोहसिन खान खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं।

बता दें, मोहसिन खान इस समय चोटिल हैं। भले ही वो LSG टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनका इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

अब सवाल ये उठता है कि अगर मोहसिन खान IPL के आगामी सत्र से बाहर हो जाते हैं तो LSG उनकी जगह किस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करेगा। मोहसिन खान का पिछला IPL सीजन काफी अच्छा गया था। उन्होंने 9 मुकाबलों में 5.97 की इकोनॉमी से 14 विकेट झटके थे।

3- धवल कुलकर्णी

Dhawal Kulkarni
Dhawal Kulkarni. (Photo: IANS)

धवल कुलकर्णी भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी जाना माना नाम है। उन्होंने अभी तक 92 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.24 के औसत से 274 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए फॉर्मेट में उन्होंने 129 मुकाबलों में 4.66 की इकोनॉमी से 223 विकेट अपने नाम किए हैं।

धवल कुलकर्णी के पास इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने 92 IPL मुकाबलों में 8.31 के इकोनॉमी से 86 विकेट झटके हैं। 2016 सत्र में धवल कुलकर्णी ने 14 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे।

धवल कुलकर्णी ने इंडियन प्रीमियर लीग में और भारतीय टीम से भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस अनुभवी तेज गेंदबाज को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp