वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के फैन हुए हरभजन सिंह, कहा- उन्होंने आखिरी ओवर में कॉन्फिडेंस के साथ गेंदबाजी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के फैन हुए हरभजन सिंह, कहा- उन्होंने आखिरी ओवर में कॉन्फिडेंस के साथ गेंदबाजी की

वरुण चक्रवर्ती ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेथ ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की।

Harbhajan Singh And Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh And Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 47 वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 रनों से मात दी। बता दें दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 171 रन बनाए।

इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने खेली। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम 20 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सकी। बता दें KKR की ओर से गेंदबाजी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में शानदार बॉलिंग की। उन्होंने इस मुकाबले में 20 रन देकर 1 विकेट लिए।

वरुण चक्रवर्ती ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की-  हरभजन सिंह 

वहीं वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी की तारीफ भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने की है। उनका कहना था कि, वरुण चक्रवर्ती ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की और इस दौरान उनमें आत्मविश्वास भी नजर आया। बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने यह बात कही।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि, वरुण चक्रवर्ती ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेथ ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपना एंगल बदला और 9 रनों का बचाव करने के लिए अंतिम ओवर में पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने नितीश राणा की तारीफ करते हुए कहा कि, वरुण से गेंदबाजी कराने का फैसला नितीश राणा की अच्छी कप्तानी को दर्शाता है।

वहीं मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, रिंकू सिंह अपने प्रदर्शन के दम पर काफी परिपक्व दिख रहे हैं। उनका फुटवर्क बहुत अच्छा है, वह मिडिल में चलते हुए हर बार काफी आत्मविश्वास दिखाते हैं। वह जानते हैं कि अपनी फॉर्म को अच्छी पारियों में कैसे बदलना है और वह यह भी जानते हैं कि, कब गियर बदलना है। वह शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट करते रहते हैं और बाद में अपना शॉट्स खेलते हैं। रिंकू बड़े शॉट्स लगाने में भी सक्षम हैं और यही खूबी उन्हें खास खिलाड़ी बनाता है।

close whatsapp