IPL 2024: ‘आप अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं है, और भारत की कप्तान करनी है?’- आकाश चोपड़ा ने MI से जुड़ने के बाद हार्दिक पांड्या को लिया आड़े हाथ
हार्दिक पांड्या ने पिछले दो आईपीएल सीजनों में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।
अद्यतन - नवम्बर 27, 2023 4:47 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) आगामी आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के गुजरात टाइटंस (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में वापस जाने के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।
दरअसल, गुजरात टाइटंस (GT) ने आगामी आईपीएल 2024 के लिए रिटेंशन के बाद अपने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस (MI) को ट्रेड कर दिया है। जिसके बाद आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि पांड्या ने कप्तानी के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ा था, और उन्होंने पिछले दो सीजनों में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।
अब Hardik Pandya कैसे भारत के कप्तान बने रह सकते हैं: Aakash Chopra
उन्होंने गुजरात को 2022 में आईपीएल का खिताब दिलाया और फिर इस साल अपनी टीम को फाइनल में लेकर गए। इस बीच, आईपीएल 2024 से पहले, मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड कर लिया है, और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि यह उनके सीवी पर अच्छा नहीं लगेगा, क्योंकि रोहित शर्मा के रहते स्टार ऑलराउंडर को कप्तानी नहीं मिलने वाली है।
आईपीएल में प्रभावशाली कप्तानी के बाद हार्दिक पांड्या को T20I क्रिकेट में भारत की कप्तानी सौंपी गई और वह पिछले 12 महीनों से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।जिसे लेकर हालिया बदलाव को देखते हुए चोपड़ा ने कहा हार्दिक अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं हैं, लेकिन वह देश का नेतृत्व करना चाहते हैं, और यह बिल्कुल भी सही नहीं लग रहा है।
यह बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता है: Aakash Chopra
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “एक बात जो हार्दिक के सीवी पर अच्छी नहीं लगेगी, वह यह है कि उन्होंने मुंबई छोड़ा था, क्योंकि वह कप्तान बनना चाहते थे। आप गुजरात गए और फिर भारतीय टीम के कप्तान बने। अब आप फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं रहेंगे, लेकिन आप अभी भी भारत के कप्तान बनना चाहते हैं – यह बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता है। चाहे आप ऑप्टिक्स से देखें या किसी अन्य एंगल से, यह सही नहीं लगता कि आप अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं हैं, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान हैं। यह सही नहीं लगता, लेकिन ऐसा ही होगा।”