पहले खराब प्रदर्शन देख हार्दिक को किया था MI से रवाना, अब टीम मालिकों के लिए अचानक बेस्ट बना ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले खराब प्रदर्शन देख हार्दिक को किया था MI से रवाना, अब टीम मालिकों के लिए अचानक बेस्ट बना ये खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या भी वापस मुंबई इंडियंस टीम से जुड़कर काफी खुश हैं।

Nita And Akash Ambani About Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Nita And Akash Ambani About Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है। बता दें, 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। सभी फ्रेंचाइजियों को 26 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा कर देनी थी।

हार्दिक पांड्या भी वापस मुंबई इंडियंस टीम से जुड़कर काफी खुश हैं। यही नहीं मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने भी हार्दिक पांड्या को लेकर अपना पक्ष रखा है। नीता अंबानी और आकाश अंबानी दोनों इस बात से काफी खुश है कि आईपीएल के आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस टीम से ही की थी। उन्होंने कई सालों तक मुंबई इंडियंस की ओर से कई मैच खेले हैं। 2022 सीजन में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। यही नहीं गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी जबकि 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी।

नीता अंबानी और आकाश अंबानी हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी से है काफी खुश

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ हार्दिक पांड्या की तस्वीर को साझा किया है। हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर नीता अंबानी ने कहा कि, ‘हमें यह देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है कि हार्दिक पांड्या की घर वापसी हो चुकी है। उनका मुंबई इंडियंस के परिवार में एक बार फिर से स्वागत है। मुंबई इंडियंस के युवा टैलेंट से लेकर अब वो टीम के स्टार बन चुके हैं और उन्होंने यहां तक का सफर भी काफी मुश्किल तरीके से पूरा किया है। हम सब उनकी वापसी से काफी उत्साहित है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

आकाश अंबानी ने कहा कि, ‘हार्दिक को वापस मुंबई इंडियंस में देखकर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। यह सच में काफी अच्छी घर वापसी है। वो जिस भी टीम से खेलेंगे उससे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुंबई इंडियंस के परिवार के साथ हार्दिक का पहला कार्य काफी सफल रहा था और मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर से वो टीम की ओर से महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?