IPL 2024: आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े Hardik Pandya, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े Hardik Pandya, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

इस ट्रेडिंग के तहत मुंबई ने कोई भी खिलाड़ी गुजरात को नहीं दिया है। 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां काफी जोरों पर हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अगले महीने 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होना है। हालांकि, ऑक्शन से पहले आज 26 नवंबर, रविवार शाम 4 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख थी।

हालांकि, इस कड़ी में गुजरात टाइटंस ने भी अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी की, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।

साथ ही बता दें कि अभी तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि हार्दिक को ट्रेड किया गया है या नहीं। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक आधिकारिक तौर पर मुंबई से जुड़ गए हैं।

साथ ही इस डील के बदले मुंबई ने कोई भी खिलाड़ी गुजरात को नहीं दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले 12 दिसंबर, 2023 तक खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो फ्रेंचाइजियों के लिए खुली हुई है।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की फुल लिस्ट

रिटेन: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहाल वधेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पियूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड LSG)।

रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यान्सिन, झए रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मनीश पांडे से लेकर राइली रूसो तक, देखें Delhi Capitals ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?