IPL 2023 से बाहर हुए जॉनी बेयरस्टो, पंजाब किंग्स ने इस धाकड़ बल्लेबाज को चुना रिप्लेसमेंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 से बाहर हुए जॉनी बेयरस्टो, पंजाब किंग्स ने इस धाकड़ बल्लेबाज को चुना रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2022 में जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब किंग्स के लिए 11 मैचों में 144.57 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे।

Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)
Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। पंजाब किंग्स इस सीजन पहला मुकाबला 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलेगी। लेकिन लीग शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका  लग चुका है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2023 के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं।

आईपीएल 2022 में जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब किंग्स के लिए 11 मैचों में 144.57 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे। दरअसल जॉनी बेयरस्टो लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। समय के साथ उनकी चोट और भी ज्यादा गंभीर हो गई है। जिसके चलते बेयरस्टोअब इस आईपीएल सत्र से बाहर हो चुके हैं।

पंजाब किंग्स ने किया आधिकारिक ऐलान

इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो पिछले साल सितंबर में यॉर्कशायर में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते हुए बुरी तरह चोटिल हुए थे। जॉनी बेयरस्टो को पैर में काफी ज्यादा गंभीर चोटें आई थी। चोटिल रहने के चलते जॉनी बेयरस्टो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गए थे।

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले जॉनी बेयरस्टो के बाहर होने की खबर सामने आ रही थी। शनिवार 25 मार्च को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान करते हुए जॉनी बेयरस्टो के बाहर होने की घोषणा कर दी है। साथ ही पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हमें इस बात का खेद हो रहा है हमारे शेर जॉनी बेयरस्टो चोटिल रहने के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करेंगे साथ ही अगले सीजन उन्हें पंजाब किंग्स के रंगों में देखने के लिए बेताब है। इसी के साथ जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के रूप में मैथ्यू शॉर्ट का हम टीम में स्वागत करते हैं।’

यहां देखें पंजाब किंग्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट हाल ही में खत्म हुए बिग बैश क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। मैथ्यू शॉर्ट लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। शॉर्ट ने बीबीएल में 144.47 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए। साथ ही लीग में उन्होंने 11 विकेट भी अपने नाम किए थे।

close whatsapp