विराट कोहली ने ऑस्कर विजेता गाने 'नाटू-नाटू' पर किया डांस, अनुष्का शर्मा हौसला बढ़ाते हुए आई नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू-नाटू’ पर किया डांस, अनुष्का शर्मा हौसला बढ़ाते हुए आई नजर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में शिरकत की थी।

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Source: YouTube Screengrab)
Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Source: YouTube Screengrab)

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियां में हैं। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के दौरान अपने डांस स्टेप्स से अपने प्रशंसकों को प्रभावित कर जमकर सुर्खियां बटोरी।

आपको बता दें, कोहली खेल जगत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों में से एक हैं, और वह न केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर है, बल्कि वह अपने डांस से भी सभी का दिल जीतने का हुनर रखते हैं। इस बीच, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, और जब भी वे एक-साथ आते हैं, अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं, और ऐसा ही इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के दौरान हुआ।

विराट कोहली की चीयरलीडर बनी अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का ने हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में शिरकत की थी और अवार्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेटर की चीरलीडर के रूप में नजर आई। दरअसल, रेड कार्पेट पर विराट और अनुष्का को स्पिन द व्हील का खेल खेलने के लिए कहा गया। जैसे ही विराट कोहली ने पहिया घुमाया, यह नाटू नाटू लिखे कॉलम पर रुका, जिसका मतलब यह था कि पूर्व भारतीय कप्तान को ऑस्कर विजेता गाने पर उसी समय डांस करना था।

फिर क्या था, कोहली कितने अच्छे डांसर है, ये तो सभी को पता है, उन्होंने नाटू नाटू गाने पर RRR फिल्म के कलाकार राम चरण और जूनियर एनटीआर के स्टेप्स के साथ अपने कदम मिलाकर डांस किया, और इस दौरान अनुष्का शर्मा अपने पति के डांस से काफी प्रभावित नजर आ रही थी और वह अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ भारतीय क्रिकेटर के प्रदर्शन की सराहना करती नजर आई।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ने पहिया घुमाया था और उनसे उसे “3 AM दोस्त” का नाम पूछा गया था, और उन्होंने विराट की ओर इशारा किया।

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp