इधर अफगानिस्तान से सीरीज हार गई पाकिस्तान, उधर बाबर आजम गोल्फ के मजे ले रहे थे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर अफगानिस्तान से सीरीज हार गई पाकिस्तान, उधर बाबर आजम गोल्फ के मजे ले रहे थे!

अफगानिस्तान के हाथों पाकिस्तान टीम हार गई टी-20 सीरीज।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

कहते हैं क्रिकेट में चीजों को बदलते देर नहीं लगती, कुछ ऐसा ही नजारा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खत्म हुई टी-20 सीरीज के दौरान देखने को मिला। जहां इस सीरीज के नतीजों ने एक बार के लिए सभी को हैरान कर दिया, लेकिन इस सीरीज का हिस्सा बाबर आजम नहीं थे और इस दौरान वो CHILL करते हुए नजर आए।

अफगानिस्तान ने सीरीज हरा दी पाकिस्तान को

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है, टी-20 प्रारूप में खुद को मजबूत टीम बताने वाली पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। जहां अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी, सीरीज में पाक टीम सिर्फ और सिर्फ आखिरी मैच ही जीत पाई।

बाबर आजम को ज्यादा मतलब नहीं हैं पाकिस्तान टीम से अब!

*अफगानिस्तान के हाथों पाकिस्तान टीम हार गई टी-20 सीरीज।
*लेकिन इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे बाबर आजम, दिखे टेंशन फ्री।
*जब पाकिस्तान सीरीज हार रही थी तब बाबर गोल्फ खेलने में बिजी थे।
*जहां खुद बाबर ने गोल्फ खेलने वाली रील की इंस्टा पर शेयर।

गोल्फ खेलने वाली बाबर आजम की ये थी वो इंस्टा रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

अफगानिस्तान टीम की खुशी थी 7वें आसमान पर

दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने नाम करते ही अफगानिस्तान टीम की खुशी एक अलग ही लेवल पर थी और सीरीज की ट्रॉफी हाथ में आते ही खिलाड़ी के चेहरे खिल गए। वहीं अब वक्त के साथ-साथ ये टीम काफी मजबूत होती जा रही है और टीम के खिलाड़ी दुनिया भर की लीग में खेलकर अपने धमाकेदार खेल का नजारा सभी को दिखा रहे हैं।

टी-20 ट्रॉफी जीतने के बाद टीम की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp