मुंबई के खिलाफ निकली विराट कोहली की हवा, गंभीर होंगे आज शायद सबसे ज्यादा खुश
इस बेहतरीन मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - May 9, 2023 8:03 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की और विराट कोहली को पहले ही ओवर में वापस पवेलियन भेजा। विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 4 गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट जेसन बेहरेनडोर्फ ने झटका।
बता दें, दोनों ही टीमों को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस यही दुआ कर रहे थे कि विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जेसन बेहरेनडोर्फ ने विराट कोहली को काफी अच्छी गेंद फेंकी जो भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर इशान किशन के पास गई और उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा।
मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने इस कैच की अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। विराट कोहली जेसन बेहरेनडोर्फ के खिलाफ आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा किशन के पास गई। मुंबई इंडियंस ने इसके बाद रिव्यू लेने का फैसला किया जो काफी सही साबित हुआ और विराट कोहली को वापस पवेलियन जाना पड़ा। विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोग ट्विटर में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
Mi ✌✌
अभी तो शुरुआत है देखते जाओ ✌✌#MIvsRCB #ViratKohli #mi 💙💙❤❤@O_MasterG pic.twitter.com/ZzR4TaDKQT
— अभिषेक CHOUDHARY (@ABHI06042602) May 9, 2023
King 💔#ViratKohli #RCB #RCBvsMI #viralvideo #teeyagundi pic.twitter.com/nsi6VO85Gj
— teeyagundi _ (@teeyagundi_) May 9, 2023
https://twitter.com/aq30__/status/1655942365008531459?s=20
That shot from virat kohli was NOT needed at that moment . HORRIBLE shot to get out . 🫣 #RCBvsMI
— Anish (@AnishKumar1104) May 9, 2023
Criticising Virat Kohli is understandable, but some are blindly hating him.
1 (4) is better than 1 (10). #MIvsRCB— Atharva🇮🇳 (@iamatharva_19) May 9, 2023
https://twitter.com/InternetExpert_/status/1655942204643495936?s=20
Now that Virat Kohli is out early, RCB has a decent chance of scoring 210-220! #RCBvMI #MIvsRCB #IPL2O23
— भगेंद्र Noddy (@bhagendra56) May 9, 2023
Virat Kohli departs for 1 (4).
📸: Jio Cinema#cricket #MIvRCB #CricketTwitter pic.twitter.com/RE7jZeexVW
— CricketTimes.com (@CricketTimesHQ) May 9, 2023
https://twitter.com/thegoat_msd/status/1655941902720733189?s=20
बता दें, दोनों टीमों के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने ही इस सीजन में अभी तक 10-10 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही टीमों ने 5 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6वें पायदान पर हैं जबकि मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की है और वो अपने घर में इस मैच को जीतना चाहेंगे। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बचे हुए चारों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी अब यहां से सभी मैचों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।