IPL 2023: आगामी सत्र से पहले जाने मुंबई इंडियंस का SWOT विश्लेषण - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आगामी सत्र से पहले जाने मुंबई इंडियंस का SWOT विश्लेषण

SWOT का मतलब होता है Strengths (ताकत), Weakness (कमजोरी), Opportunities (अवसर), Threats (खतरे)।

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उनका पिछला सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी सीजन में वो जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे और साथ ही 6वीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे।

बता दें, पिछला सत्र की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस सबसे निचले स्थान पर रही थी। उन्होंने अपने शुरुआती 8 मुकाबलों में हार दर्ज की थी और पहली टीम थी जो प्लेऑफ की क्वालिफिकेशन से बाहर हुई हो। हालांकि अब कुछ ही दिनों में 2023 सीजन की शुरुआत होने जा रही है।

इस सत्र की शुरुआत होने से पहले आज हम आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस का SWOT विश्लेषण। SWOT का मतलब होता है Strengths (ताकत), Weakness (कमजोरी), Opportunities (अवसर), Threats (खतरे)।

शक्ति: विस्फोटक बल्लेबाजी लाइनअप

Suryakumar Yadav and Rohit Sharma
Suryakumar Yadav and Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

टीम के पास बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद है। सभी काफी विस्फोटक बल्लेबाज हैं और अगर उनका दिन है तो वो किसी भी टीम के गेंदबाजी लाइन अप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।

पिछले 1 साल से सूर्यकुमार यादव सबसे छोटे प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस समय वो टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर है। इशान किशन ने पिछले साल 400 से ज्यादा रन बनाए थे। टिम डेविड और डेवाल्ड ब्रेविस मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी करने में सक्षम है।

रोहित शर्मा भी इस प्रारूप में काफी अच्छे फॉर्म में हैं। कुल मिलाकर टीम के पास युवा खिलाड़ी भी मौजूद है और अनुभवी खिलाड़ी भी। बल्लेबाजी क्रम में टीम को कोई भी परेशानी नहीं है।

कमजोरी: गेंदबाजी लाइनअप को जल्द से जल्द करना होगा बेहतर

Jasprit Bumrah and Jofra Archer (Pic Source-Twitter)
Jasprit Bumrah and Jofra Archer (Pic Source-Twitter)

मुंबई इंडियंस के लिए समय सबसे बड़ा चिंता का विषय जसप्रीत बुमराह की चोट है। चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह आगामी सत्र में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। टीम के लिए एक बात अच्छी है कि जोफ्रा आर्चर एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। चोटिल होने की वजह से वो पिछला सत्र नहीं खेल पाए थे।

टीम में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज झे रिचर्ड्सन भी चोटिल हैं और वो भी आगामी सत्र से बाहर हो चुके हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी थोड़ा सा कमजोर है।

अच्छी बात यह है कि पीयूष चावला को टीम ने खरीदा है। उनका अनुभव युवा स्पिनर्स जैसे कुमार कार्तिकेय, रितिक शौकीन और शम्स मुलानी को काफी मदद करेगा।

3- अवसर: कई खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने का मिल सकता है मौका

Kumar Kartikeya (Photo Source: Twitter)
Kumar Kartikeya (Photo Source: Twitter)

साल 2022 रोहित शर्मा के लिए इतना अच्छा नहीं गया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 268 रन बनाए थे। सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्होंने पिछले सत्र में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा था।

इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और रोहित शर्मा की निगाहें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पर भी होगी। इस बार मुंबई फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

कैमरुन ग्रीन भी आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। कई युवा खिलाड़ियों को भी 2023 सीजन में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।

4- खतरे: कई खिलाड़ी चोटिल

Jhye Richardson
Jhye Richardson. (Photo by Mark Evans – CA/Cricket Australia/Getty Images)

मुंबई इंडियंस को जल्द से जल्द चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी होगी। जसप्रीत बुमराह और झे रिचर्डसन दोनों चोटिल हैं और इन दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान फ्रेंचाइजी को करना होगा।

टूर्नामेंट को शुरू होने में मात्र 2 दिन बचे हैं और मुंबई इंडियंस को अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। टीम का बल्लेबाजी लाइनअप तो काफी मजबूत है लेकिन गेंदबाजी लाइनअप को भी उन्हें जल्द से जल्द बेहतर करना होगा।

close whatsapp