हरभजन सिंह ने की रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ, कहा- उनसे बढ़िया ऑलराउंडर कोई नहीं - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरभजन सिंह ने की रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ, कहा- उनसे बढ़िया ऑलराउंडर कोई नहीं

जोंटी रोड्स ने एक बार कहा था एक खुश टीम एक विजेता टीम हो सकती है।

Ravindra Jadeja And Harbhajan Singh (Photo Source:Twitter)
Ravindra Jadeja And Harbhajan Singh (Photo Source:Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस बीच भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि CSK को अगर बेहतर प्रदर्शन करना है तो रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए ऊपरी क्रम में भेजना होगा।

मुझे लगता है कि रवींद्र जडेजा से बेहतर ऑलराउंडर वर्तमान में कोई नहीं होगा-हरभजन सिंह 

दरअसल हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि, एक खिलाड़ी जिन पर मेरी नजरें होंगी वह CSK के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। मैं देखना चाहता हूं कि वह चेन्नई के लिए किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना चाहिए। साथ ही गेंदबाजी में भी उनके 4 ओवर महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर आप वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट को देखते हैं तो मुझे लगता है कि उनसे बेहतर ऑलराउंडर और कोई नहीं होगा। इसलिए मैं उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहता हूं और इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

इसके साथ ही हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस को लेकर बात करते हुए कहा कि, हार्दिक पंड्या की खासियत यह है कि वह इस बात को लेकर कभी सख्त नहीं रहें कि कौन सा बल्लेबाज किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। उन्होंने पिछले सीजन में ऊपरी क्रम पर आकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रन भी बनाए।

उन्होंने कहा कि, इस टीम ने पिछले सीजन में काफी बेहतर परफॉर्म किया। जोंटी रोड्स ने एक बार कहा था एक खुश टीम एक विजेता टीम हो सकती है और इस टीम ने यही सूत्र लागू किया। मैंने जो देखा वह यह कि पिछले साल वे एक बहुत ही खुश टीम रही थी।

close whatsapp