IPL 2023, मैच-2: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ देंखे पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, मैच-2: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ देंखे पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 अप्रैल को खेला जाएगा केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 

आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस ब्रिंदा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद टीम ने अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया है। तो वहीं एक बार फिर पिछले सीजन की तरह, टीम की अप्रोच पहले ओवर से तूफानी बल्लेबाजी करने की होगी।

दूसरी तरफ टीम में ऐसे कई बल्लेबाज जो पारी की आक्रामक शुरूआत कर सकते हैं। साथ ही अगर पंजाब ऐसा नहीं कर पाती है तो क्रिकेट फैंस को काफी आश्चर्य होगा। तो वहीं इस पहले मैच में धवन एंड कंपनी जीत दर्ज, टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत करना चाहेगी। तो आइए देखते हैं कि पंजाब किंग्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन-

ओपनर्स: शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह

केकेआर के खिलाफ पंजाब की ओर से शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि धवन लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं, तो प्रभसिमरन का भी रिकाॅर्ड पिछले कुछ समय में शानदार रहा है।

बता दें कि धवन ने 206 आईपीएल मैचों में 126.35 के स्ट्राइक रेट से 6244 रन बनाए हैं, साथ ही पिछले सीजन धवन ने 14 मैचों में 122.67 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। दूसरी तरफ प्रभसिमरन ने 41 टी-20 मैचों में 137.94 के स्ट्राइक रेट से 1156 रन बनाए हैं।

मिडिल ऑर्डर: भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान और जितेश शर्मा

श्रीलंका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षे की टी-20 क्रिकेट में एक बेहतरीन क्लास है, जो उन्होंने पिछले सीजन क्रिकेट फैंस को दिखाई थी। उन्होंने पंजाब के लिए पिछले सीजन 9 मैचों में 159.69 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे।

दूसरी तरफ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जितेश शर्मा ने पिछले सीजन कुछ शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच खत्म किए थे। इसके अलावा शाहरुख में भी मैच खत्म करने की काबिलियत है और वे इस काबिलियत का इस सीजन भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

ऑलराउंडर्स: सैम करन और सिकंदर रजा

साल 2022 क्रिकेट के नजरिए से सिंकदर रजा का बेहतरीन रहा था, साथ ही वह खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में 172 मैचों में 3346 रन बनाने के अलावा 87 विकेट में अपने नाम कर चुके हैं। तो वहीं सैम करन को पंजाब ने पिछले सीजन 18.5 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में उन पर प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चहर और विदवथ केवरप्पा

केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी अगुवाई में नाथन एलिस, राहुल चहर और विदवथ केवरप्पा गेंदबाजी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

केकेआर के खिलाफ पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिंकदर रजा, सैम करन, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चहर और विदवथ केवरप्पा।

close whatsapp