IPL 2023: 'मुझे पता है तुम नए नहीं हो' बेन स्टोक्स को लेकर बोले एमएस धोनी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘मुझे पता है तुम नए नहीं हो’ बेन स्टोक्स को लेकर बोले एमएस धोनी 

आईपीएल 2023 में पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

MS Dhoni and Ben Stokes (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni and Ben Stokes (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 शुरू होने के लिए एक दम तैयार है, तो वहीं पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च, शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी तरफ चेन्नई टीम की साल 2008 से कमान संभालने वाले एमएस धोनी टीम को वर्तमान, तो आने वाले समय में बेन स्टोक्स को टीम का भविष्य माना जा रहा है। गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम हैं, जिसने सबसे ज्यादा बार लीग के फाइनल में जगह बनाई है। तो वहीं सबसे ज्यादा टाइटल मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं।

साथ ही बता दें कि धोनी इस समय 41 साल के हो चुके हैं और हम कहें कि बेन स्टोक्स टीम का भविष्य हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं। दूसरी तरफ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर खिलाड़ी यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।

स्टोक्स के लिए धोनी ने कही ये बड़ी बात

गौरतलब है कि आईपीएल की घर वापसी हुई है और सभी टीमें साल 2018 की तरह होम व अवे फाॅर्मेट में कुछ मैच घर व कुछ मैच दूसरी टीमों के होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आने वाली है। दूसरी तरफ सीएसके भी अपने होम ग्राउंड चेपाॅक पर लौट चुकी है।

दूसरी तरफ जब सीएसके टीम के एक कार्यक्रम एन ईवनिंग विद सुपर किंग्स (An Evening with Super Kings) में धोनी ने सभी नए खिलाड़ियों को स्वागत किया और उन्हें जर्सी भी सौंपी। तो वहीं इस दौरान बेन स्टोक्स जिन्हें आईपीएल 2023 के ऑक्शन में टीम ने 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा था, उन्हें धोनी एन श्रीनिवासन (पूर्व आईसीसी व बीसीसीआई अध्यक्ष) के सामने दोनों हाथों से अपने लगाते हैं, और कहते हैं-

मैं सभी नए खिलाड़ियों को स्वागत करना चाहता हूं। बेन (बेन स्टोक्स) मुझे पता है कि तुम नए नहीं हो, लेकिन आप सीएसके के लिए नए हैं। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि स्टेज पर आए।

देंखे वीडियो

close whatsapp