CSK vs GT, ट्विटर प्रतिक्रियाएं: गुजरात के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ के 92 रनों पर आउट होने के बाद  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs GT, ट्विटर प्रतिक्रियाएं: गुजरात के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ के 92 रनों पर आउट होने के बाद 

92 रनों की पारी के दौरान गायकवाड़ ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए

Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter)
Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल 2023 की शुरूआत हो चुकी है और टूर्नामेंट का पहला मैच आज 31 मार्च, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है।

बता दें कि इस पहले ही मैच में सीएसके के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शतक लगाने से चूक गए हैं, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई के लिए गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं अपनी इस पारी के दौरान गायकवाड़ ने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।

गायकवाड़ के दम पर चेन्नई ने गुजरात को दिया मजबूत लक्ष्य

बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के 92 रनों के दम पर, निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए हैं। मैच में चेन्नई को पहला झटका बहुत ही जल्द लग गया था, डेवाॅन काॅन्वे 1 रन पर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए थे।

इसके बाद गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए मोइन अली के साथ मिलकर 36 रन जोड़, सीएसके की पारी को आगे बढ़ाना चालू किया। तो वहीं सीएसके के दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे, पर गायकवाड़ क्रीज के एक और डटे रहे, और जब वे 92 रनों पर आउट हुए तो सीएसके 151 रनों पर पहुंच चुकी थी।

साथ ही मैच में मोइन अली ने 23 तो शिवम दूबे ने 19 रन बनाए, और एमएस धोनी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ गुजरात की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए, तो एक विकेट जोशुआ लिटिल को भी मिला।

देंखे ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन

 

close whatsapp