IPL 2022: एक तरफ CSK कर रही है संघर्ष, वहीं एमएस धोनी ने हासिल की एक और उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: एक तरफ CSK कर रही है संघर्ष, वहीं एमएस धोनी ने हासिल की एक और उपलब्धि

एमएस धोनी ने अब तक 350 टी-20 मैचों में 7000 से भी अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 28 अर्धशतक शामिल हैं।

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)
MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में संघर्ष कर रही हैं, और टूर्नामेंट में अब तक लगातार तीन मैच हार चुकी है, लेकिन फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में है, और 3 अप्रैल को तो उन्होंने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 3 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। खैर, CSK एक बार फिर खता खोलने में नाकामयाब रही, लेकिन एमएस धोनी ने एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह एमएस धोनी का 350वां टी-20 मुकाबला था।

एमएस धोनी ने एक और उपलब्धि की अपने नाम

इसी के साथ, एमएस धोनी भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (372 टी-20 मैच) के बाद 350 टी-20  मैच खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इस लिस्ट में सुरेश रैना 336 टी-20 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं 329 मैचों के साथ दिनेश कार्तिक चौथे स्थान पर मौजूद है।

ये रहे सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

रोहित शर्मा – 372

एमएस धोनी – 350

सुरेश रैना – 336

दिनेश कार्तिक – 329

विराट कोहली – 328

आपको बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ CSK के पिछले आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच में, एमएस धोनी टी-20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले छठे भारतीय बने थे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अब तक 350 टी-20 मैचों में 7000 से भी अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 28 अर्धशतक शामिल हैं।

एमएस धोनी जल्द एक और कीर्तिमान हासिल कर लेंगे, क्योंकि दिग्गज क्रिकेटर टी-20 क्रिकेट में किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में जगह बनाने से सिर्फ दो छक्के दूर हैं। वह यह उपलब्धि PBKS के खिलाफ हासिल नहीं कर पाए, क्योंकि वह एक केवल छक्का लगाने में कामयाब रहे और CSK 54 रनों से मैच हार गई। लेकिन CSK के आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आगामी मैच में 9 अप्रैल को धोनी यह कीर्तिमान हासिल कर सकते है।

close whatsapp