जब वरुण चक्रवर्ती चटका रहे थे लगातार विकेट, तो उनका परिवार TV पर नजर लगाए बैठा था - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब वरुण चक्रवर्ती चटका रहे थे लगातार विकेट, तो उनका परिवार TV पर नजर लगाए बैठा था

वरुण चक्रवर्ती ने निभाई थी RCB के खिलाफ जीत में अहम भूमिका।

Varun Chakaravarthy (Image Credit- Instagram)
Varun Chakaravarthy (Image Credit- Instagram)

IPL के जरिए कई युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है, इसमें से एक नाम स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का भी था और इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला था। लेकिन ये खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया, इस बीच KKR से खेलते हुए वरूण ने फिर से सुर्खियां बटोरने का काम किया है।

वरुण चक्रवर्ती ने RCB के बल्लेबाजों को नचा दिया

दूसरी ओर कल हुए मैच में KKR ने RCB को हरा दिया, इस दौरान कोलकाता के स्पिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम करते हुए टीम के लिए जीत का काम आसान कर दिया।

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के परिवार का वीडियो आपका दिल जीत लेगा

*वरुण चक्रवर्ती ने निभाई थी RCB के खिलाफ जीत में अहम भूमिका।
*वहीं अब इस खिलाड़ी से जुड़ा क्यूट वीडियो किया KKR ने शेयर।
*वीडियो में वरुण की वाइफ और उनका बेबी देख रहे हैं मैच।
*साथ ही वीडियो पर स्पिन गेंदबाज ने भी दिया अपना रिएक्शन।

KKR ने वरुण चक्रवर्ती का ये वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

डेब्यू मैच में ही छा गए सुयश शर्मा

दूसरी ओर कल KKR की तरफ से स्पिनर सुयश शर्मा ने भी अपना डेब्यू किया था, इस दौरान इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया और सनसनी मचा दी। शर्मा सिर्फ 19 साल के हैं और इस साल उन्हें KKR टीम ने 20 लाख रूपए में खरीदा था ऑक्शन के दौरान।

KKR ने सुयश शर्मा को लेकर ये पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

close whatsapp