IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

MS Dhoni Arijit Singh (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Arijit Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो चुका है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन के शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए यहां भी 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहला मैच शुरू होने से पहले आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी आयोजित किया गया था।

जिसमें बॉलीवुड सितारे तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंधाना और सिंगर अरिजीत सिंह परफॉर्म करते हुए नजर आए। परफॉर्मेंस के बाद स्टेज पर एक खास चीज हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ओपनिंग सेरेमनी के बाद स्टेज पर मौजूद अरिजीत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए नजर आए।

अरिजीत सिंह ने आईपीएल के मंच पर छूए धोनी के पैर

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। भारतीय क्रिकेट फैंस और बॉलीवुड सितारे महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करने से पीछे नहीं रहते हैं। और ऐसा ही कुछ नजारा हमें आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिला। ओपनिंग सेरेमनी के बाद दोनों टीमों के कप्तान स्टेज पर मौजूद कलाकारों से मिलते हुए नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहले स्टेज पर आए वह एक-एक कर सभी लोगों से मिले। लेकिन जैसे ही धोनी अरिजीत सिंह के पास गए. उन्होंने माही के प्रति सम्मान दिखाते उनके पांव छू लिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए अरिजीत सिंह और एमएस धोनी का वो वीडियो

आईपीएल के पहले मैच में CSK को मिली हार

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया ने टॉस जीतकर CSK को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के 92 रनों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

राशिद खान, मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 63 रनों की पारी के बदौलत 5 विकेट से जीत दर्ज की। CSK का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। इस मुकाबले में टीम वापसी करना चाहेगी।

close whatsapp