केन विलियमसन की इंजरी पर हार्दिक पांड्या ने दी अपडेट, कहा- उनके लिए हमें अभी इंतजार करना होगा
केन विलियमसन की चोट ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की टेंशन।
अद्यतन - Apr 1, 2023 6:53 pm

इंडियन प्रीमियर लीग के 16 सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात ने 5 विकेट से हराया। हालांकि इस मैच में कैच लेने के दौरान गुजरात के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन चोटिल हो गए। जिसके बाद गुजरात की टेंशन बढ़ गई है।
वहीं मैच खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि, विलियमसन की इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता फिलहाल अभी नहीं लगा है। उनको घुटने की इंजरी जरूर हुई है लेकिन यह कितनी गंभीर है, फिलहाल मेरे पास इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता है कि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है या उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा।
स्कैन के बाद पता लगेगा उनकी चोट कितनी गंभीर है- हार्दिक पांड्या
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैंने उन्हें (केन विलियमसन) मैसेज किया था। वह अभी स्कैन के लिए गए हैं। वह जब स्कैन कराकर डॉक्टर के पास से होकर आएंगे तब ही हमें पता लगेगा कि उनको सही मायने में उन्हें कैसे चोट लगी है और उनकी चोट कितनी गंभीर है।
वहीं केन विलियमसन की चोट को लेकर न्यूजीलैंड की टेंशन भी बढ़ गई है। दरअसल न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने उनकी चोट को लेकर चिंता जाहिर की है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, हमें उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिलहाल हमें इतना पता है कि उनके दाहिने घुटने में चोट लगी है।
उन्होंने कहा कि, दुर्भाग्य से मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता है जब तक हमें और जानकारी नहीं मिल जाती है। कोई भी टीम अपने कप्तान को ऐसे नहीं देखना चाहेगी। यह उनके लिए बड़ा झटका है और यह हमारे लिए भी एक बड़ा झटका है।