हरभजन सिंह ने गिनाई बेन स्टोक्स की गलतियां, कहा- अगर वे पहले ही यह फैसला लेते तो रिजल्ट कुछ और होता
हरभजन सिंह का कहना था कि, बेन स्टोक्स ने पांचवें दिन नई गेंद का इस्तेमाल देर से करने की बड़ी गलती की।
अद्यतन - Jun 21, 2023 2:09 pm

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बैजबॉल वाले तरीके से बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला उनकी टीम पर काफी भारी पड़ गया।
दरअसल पांचवें दिन 80वें ओवर के बाद, बेन स्टोक्स ने जो रूट को नई गेंद के बजाय पुरानी गेंद से एक और ओवर डालने को कहा। हालांकि उनका यह प्रयास शानदार रहा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी आउट होकर पवेलियन लौट गए जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227 था। लेकिन फिर कप्तान पैट कमिंस ने नाथन लियोन के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बेन स्टोक्स ने पांचवें दिन नई गेंद का इस्तेमाल देर से करने की बड़ी गलती की- हरभजन सिंह
वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की तारीफ की। दरअसल उनका कहना था कि, पैट कमिंस अपनी उस पारी के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कप्तानी पारी निचले क्रम पर आकर खेली। इसके साथ ही उनका मानना था कि, बेन स्टोक्स ने पांचवें दिन नई गेंद का इस्तेमाल देर से करने की बड़ी गलती की।
बता दें हरभजन सिंह ने कहा कि, पैट कमिंस की पारी की तारीफ की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने निचले क्रम में कप्तानी पारी खेली। बेन स्टोक्स नई गेंद की ओर नहीं गए, दरअसल उन्होंने इसमें काफी देर कर दी। इंग्लैंड ने सोचा होगा कि वे पुरानी गेंद से कमिंस और लियोन को आसानी से आउट कर सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जवाबी हमले के सामने वे कम पड़ गए। खासकर, दोनों ने नौवें विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी की।
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, दरअसल कैरी के आउट होने के बाद उन्हें नई गेंद लेनी चाहिए थी। जब तक इसे लिया गया, तब तक कमिंस और लियोन दोनों सेट हो चुके थे। अब दबाव इंग्लैंड की टीम पर होगा। लेकिन जिस तरह से उन्होंने अब तक खेला है मुझे लगता है कि इस सीरीज के अगले मैच में वे मजबूती से वापसी करेंगे।