क्या दीपक चाहर को फिर से चोट लगने वाली है?

IPL 2023 का पहला मैच खेलते ही दीपक चाहर को सताने लगा है वापस से चोटिल होने का डर!

चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रूपए में खरीदा था।

Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)
Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते आईपीएल के पिछले सीजन से बाहर थे। आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दीपक चाहर का प्रदर्शन अच्छा रहा था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK को 5 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

दीपक चाहर ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 29 रन दिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ चेपॉक में खेला जाएगा। अहम मैच से पहले दीपक चाहर आईपीएल के अपने इस सीजन को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आए।

चोट के बाद वापसी करना मुश्किल होता है- दीपक चाहर

दीपक चाहर ने चोट से जूझने के बाद पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम में वापसी की थी। दीपक चाहर ने लगभग 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की थी। लेकिन वह वापस से चोटिल हो गए थे। ऐसे में वो इस आईपीएल सीजन में दीपक चाहर बिना चोटिल हुए पूरा सीजन खेलने की उम्मीद जता रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले दीपक चाहर ने CSK टीवी पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे मालूम है कि चोट से कैसे डील किया जाता है लेकिन इस वक्त यह काफी लंबे समय के लिए था। एक तेज गेंदबाज के लिए चोट के बाद वापसी करना मुश्किल काम होता है। उम्मीद रहेगी की मुझे चोट वापस से ना लगे और मैं बिना इंजरी के पूरा सीजन अच्छे से खेलूं।’

मैं अच्छी टीम का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली रहा हूं- दीपक चाहर

दीपक चाहर साल 2016 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स साल 2021 में जब चैंपियन बनी थी, उस सीजन दीपक ने CSK के लिए 14 मैच में 14 विकेट लिए थे।

CSK टीवी पर दीपक चाहर ने टीम के माहौल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं एक अच्छी टीम और अच्छे माहौल का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। यदि आपके पास ऐसा माहौल है जहां हर कोई एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। और अगर आप हमेशा टूर्नामेंट जीतने की बात कर रहे हैं वहीं आप फाइनल में पहुंचते हैं और टूर्नामेंट जीतते हैं।’

close whatsapp