WTC फाइनल से पहले भारत को लगा दूसरा झटका! केएल राहुल के बाद जयदेव उनादकट भी हुए चोटिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल से पहले भारत को लगा दूसरा झटका! केएल राहुल के बाद जयदेव उनादकट भी हुए चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा।

Jaydev Unadkat (Photo Source: Twitter)
Jaydev Unadkat (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के सीजन के बाद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में खेलने के लिए तैयार है। WTC फाइनल के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें भी WTC फाइनल के लिए टीम में जगह मिली है।

जयदेव उनादकट आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि चोट के चलते जयदेव उनादकट आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

जयदेव उनादकट आईपीएल सीजन से हुए बाहर

जयदेव उनादकट रविवार को नेट्स में अभ्यास करते वक्त अपने कंधो को चोटिल कर बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयदेव उनादकट को स्कैन के लिए मुंबई ले जाया गया है। जिसके बाद वह BCCI मेडिकल टीम की निगरानी में NCA में रिहैब की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जयदेव उनादकट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। जयदेव उनादकट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे। लेकिन वह एक भी मैच के प्लेइंग 11 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे थे।

केएल राहुल भी हैं चोटिल

आपको बता दें जयदेव उनादकट की चोट ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आईपीएल में दूसरा झटका दिया है। कप्तान केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। जिसके चलते वह आगामी मैच से बाहर हो चुके हैं।

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 3 मई को इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। लखनऊ को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम CSK के खिलाफ शानदार वापसी करना चाहेगी। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp