मुंबई के मैच से वायरल हुई रोहित शर्मा की ये तस्वीर, बल्ला घूमाते ही मोटापा आया सामने!
RCB के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ बना पाए 1 ही रन।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2023 2:44 अपराह्न

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस से पहले मैच में फैन्स को काफी उम्मीदें थी, लेकिन हिटमैन की टीम इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और RCB के खिलाफ पहला मैच हार गई। लेकिन इस दौरान एक बार फिर से रोहित की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।
रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के बाकी बल्लेबाज रहे फ्लॉप
दूसरी ओर RCB के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सभी प्रमुख बल्लेबाज पूरी तरफ फ्लॉप रहे, जहां कप्तान रोहित के बल्ले से सिर्फ 1 रन निकला। तो ईशान किशन, टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
एक बार फिर से रोहित शर्मा की फिटनेस का बना मजाक
*RCB के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ बना पाए 1 ही रन।
*इस दौरान एक शॉट खेलने पर खुली हिटमैन की फिटनेस की पोल।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है रोहित के पेट की तस्वीर।
*साथ ही स्टेडियम में वड़ा पाव-वड़ा वाप के लगे जोरदार नारे भी।
मैच के बीच कुछ फैन्स ने रोहित शर्मा को ऐसे किया ट्रोल
This is shameful. It's not right 😌
Win or lose.. We're there for u Rohit 💙#RohitSharma𓃵 #MumbaiIndians https://t.co/03lqFKA7ZH
— GopishSTR⁴⁸ (@Gopish04) April 3, 2023
मुंबई टीम हारी, लेकिन तिलक वर्मा ने दिल जीत लिया
भले ही कल के मैच में RCB टीम के खिलाफ मुंबई मैच हार गई हो, लेकिन इस दौरान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सभी का दिल जीत लिया अपनी पारी से। एक तरफ जब मुंबई के सारे बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, उसकी दौरान तिलक वर्मा अपना सुपर गेम दिखा रहे थे और इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में नाबाद रहते हुए 84 रनों की नाबाद पारी खेली।