IPL 2023: सभी फ्रेंचाइजी हो जाएं तैयार, SRH कैंप से जुड़ गए हैं एडन मार्करम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सभी फ्रेंचाइजी हो जाएं तैयार, SRH कैंप से जुड़ गए हैं एडन मार्करम

सनराइजर्स हैदराबाद को अब अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।

Aiden Markaram (Photo Source: Twitter)
Aiden Markaram (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट में अभी तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो उनके लिए IPL 2023 की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई। भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

बता दें, पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी की वजह से टीम में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन अब वो लोग वापस टीम से जुड़ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के धुआंधार बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के इस सीजन के कप्तान एडन मार्करम टीम से जुड़ गए हैं। वो इस समय काफी अच्छी फॉर्म में है और अपने अगले ही मैच में एडन मार्करम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक तस्वीर साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि एडन मार्करम टीम से जुड़ गए हैं। उनके साथ मार्को जानसेन और हेनरिक क्लासन भी SRH कैंप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘और प्रोटियाज खिलाड़ी वापस आ गए हैं।’

यह रहा पोस्ट:

बता दें, एडन मार्करम ने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 175 रन की विस्फोटक मैच जिताऊ पारी खेली थी। वो इस समय कमाल के फॉर्म में हैं।

SRH को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। टीम की ओर से ना तो कोई बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर पाया और ना ही गेंदबाजी में। हालांकि अब टीम में तीन मुख्य दक्षिण अफ्रीकाई खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को अब अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। SRH यही चाहेगा कि इस मैच को जीतकर वो अपने IPL 2023 की पहली जीत दर्ज करें।

close whatsapp