RR vs PBKS Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, IPL Match-8 के लिए
आईपीएल 2023 का आठवां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 5, 2023 4:14 pm

IPL 2023, Rajasthan Royals vs Punjab Kings, Dream11 Prediction: आईपीएल 2023 में सभी 10 टीमों के बीच एक के बाद एक शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं टूर्नामेंट का आठवां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरी तरफ आपको बता दें कि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच एक धमाकेदार मैच फैंस को देखने को मिल सकता है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को तो राजस्थान ने हैदराबाद को हराया था।
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
तारीख व दिन– 5 अप्रैल, बुधवार
स्थान- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे
मौसम– बादल छाए रहेंगे
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– राजस्थान राॅयल्स
मैच के लिए दोनों टीमों (RR vs PBKS) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
राजस्थान राॅयल्स (RR):
शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप सेन, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स (PBKS):
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा, सैम करन, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार, कागिसो रबाडा, राहुल चहर और अर्शदीप सिंह।
RR vs PBKS पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
बता दें कि गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच अभी तक बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां पर 153 रन है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं। इस हिसाब से कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।
Suggested Playing XI for RR vs PBKS Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):
भानुका राजपक्षे, संजू सैमसन, जोस बटलर (कप्तान), शिखर धवन, यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, सैम करन (उपकप्तान), जेसन होल्डर, अर्शदीप सिंह, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिखर धवन (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, सैम करन, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।