IPL 2023: एलएसजी के खिलाफ एमएस धोनी की पारी के दौरान जियो सिनेमा से जुड़े 1.7 करोड़ दर्शक  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: एलएसजी के खिलाफ एमएस धोनी की पारी के दौरान जियो सिनेमा से जुड़े 1.7 करोड़ दर्शक 

चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से हराया था। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 कई माइनों में खास है, क्योंकि इस बार टूर्नामेंट की भारत में वापसी हुई है और पहले की तरह टूर्नामेंट होव व अवे फाॅर्मेट में खेला जा रहा है। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी जब अपने होम ग्राउंड चेपाॅक में लौटे, तो फैंस का क्रेज देखने लायक था।

गौरतलब है कि सीएसके को आईपीएल 2023 के पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के हाथों 5 विकेट से करारी हार मिली थी। लेकिन जब टीम 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलने अपने होम ग्राउंड पर उतरी तो उसने 12 रन से मैच को अपने नाम किया।

दूसरी तरफ मैच मे पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने लगातार दो गेंदों में छक्के लगाए। दूसरी तरफ मैदान में तो धोनी का क्रेज देखने लायक था ही, पर ऑनलाइन भी दर्शको की संख्या ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

बता दें कि जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे और उस समय में जियो सिनेमा पर उन्हें 1.7 करोड़ फैंस लाइव देख रहे थे, जो अब तक की जियो सिनेमा पर सर्वाधिक व्यूअरशिप है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का हाल:

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के 57 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। ऋतुराज के अलावा डेवाॅन काॅन्वे ने 47, शिवम दूबे ने 27 और मोइन अली ने 19 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में लखनऊ की ओर से मार्क वुड और रवि विश्नोई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, तो एक विकेट आवेश खान ने भी लिया।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 218 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 205 रन ही बना पाई और मैच को 12 रन से गंवा दिया। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और कायल मेयर्स ने 79 रनों की साझेदारी की, मेयर्स ने 53 रनों की शानदार पारी खेली तो राहुल 20 रन बनाए। पर इसके बाद बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने निराश किया।

निकोलस पूरन ने 32 और आयुश बडोनी ने 23 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ आपको चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मोइन अली ने 4, तुषार देशपांडे ने 2 और मिचेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया। मोइन अली को उनके हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

close whatsapp