आईपीएल के बाद अमेरिका में मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!
हाल ही में दुबई में हुई ICC मीटिंग में दोनों बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इन दो अतिरिक्त टी-20 मुकाबलों की मंजूरी दी है।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2023 11:34 अपराह्न

भारतीय टीम इसी साल यानी 2023 में जुलाई-अगस्त महीने में अपने निर्धारित दौरे के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अतिरिक्त टी-20 मुकाबले खेलेगी। ICC FTP 2023 के मुताबिक भारत और वेस्टइंडीज को आपस में दो टेस्ट और 6 लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलनी है। लेकिन हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दो अतिरिक्त टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे जिसका वेन्यू USA फ्लोरिडा है। दोनों अतिरिक्त टी-20 मैच यही होंगे।
क्रिकबज के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज के पास अतिरिक्त मुकाबलों की मेजबानी का अधिकार होगा और USA कमर्शियल संबंधों और व्यवस्थाओं में कोई भूमिका नहीं निभाएगा। हाल ही में दुबई में हुई ICC मीटिंग में दोनों बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इन दो अतिरिक्त टी-20 मुकाबलों की मंजूरी दी है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
क्रिकेट वेस्टइंडीज अधिकारी ने कहा कि, ‘यही हमारी योजना है, जब तक कोई बहुत ही अलग हटकर परिस्थिति नहीं हो जाती। पिछले साल की तरह इस साल भी फ्लोरिडा में दो अतिरिक्त मुकाबले खेले जाएंगे। USAC को ना है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ब्रोवार्ड स्टेडियम में विशेष कमर्शियल संबंधों और स्थानीय संचालन के लिए व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का मेजबानी करेगा। यह बहुत कुछ वैसा ही है जैसे 2024 वर्ल्ड कप अमेरिकी मुकाबलों के लिए संचालित होगा।’
क्रिकेट वेस्टइंडीज और USA क्रिकेट ने 2024 में ICC टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं। ICC भी हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए थोड़ा आक्रमक रहा है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अधिकारी ने आगे कहा कि, ‘त्रिनिदाद में वीजा नियुक्तियों को हमारे नियंत्रण से पूरी तरह से बाहर कर दिया था और सभी संबंधित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हम लोगों को गुयाना बिना वीजा के जाना पड़ा था।’
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप बीच खेला जाना है और सभी टीमें इससे पहले जमकर अभ्यास करना चाह रही हैं।