‘वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे इसलिए..’- शिखर धवन के IPL फॉर्म पर इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिखर धवन ने 56 गेंदो में 86 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2023 6:23 अपराह्न

शिखर धवन भले ही मौजूदा समय में भारतीय टीम में जगह पाने में असमर्थ है। लेकिन इस आईपीएल में वो शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में शिखर धवन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली।
शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने सीजन के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की है। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान का कहना है कि, शिखर धवन सबको साबित करना चाहते हैं कि क्यों वह इस खेल के रियल गब्बर है।
वह बहुत ताकतवार खिलाड़ी है जिनके पास तेज दिमाग है- इरफान पठान
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच से पहले इरफान पठान शिखर धवन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए थे। इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा था, ‘शिखर धवन आईपीएल में सीनियर खिलाड़ी है और वह लगातार लीग में निरंतरता से बल्लेबाजी करते हए नजर आ रहे हैं।’
शिखर धवन ने आगे कहा, ‘वह बहुत ताकतवार खिलाड़ी हैं, जिनके पास तेज दिमाग है। उन्हें इस साल खुद को कप्तान के रूप में साबित करना है। और इसके लिए उनकी बल्लेबाजी जरूरी है। भारतीय टीम से बाहर रहना उन्हें परेशान कर रहा होगा। इसलिए वह सबको साबित करना चाहते हैं कि क्यों वह अब भी भारतीय क्रिकेट के रियल गब्बर है।’
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन से जीती पंजाब किंग्स
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन सिंह ने 60 और कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदो में 9 चौके और 3 छक्को की मदद से 86 रनों की पारी खेली।
जिसके बल पर पंजाब किंग्स ने 197 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान के बल्लेबाज यश्सवी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पड्डिकल और रियान पराग सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान संजू सैमसन भी 42 रन पर विकेट गंवा बैठे।
नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के चलते राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 192 रन ही बना पाई। नाथन एलिस ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।