IPL 2023: 'मैंने वहीं गेंद डाली जहां राहुल और मैंनें सोची थी पर धोनी...' एमएस धोनी को लेकर बोले मार्क वुड  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘मैंने वहीं गेंद डाली जहां राहुल और मैंनें सोची थी पर धोनी…’ एमएस धोनी को लेकर बोले मार्क वुड 

3 अप्रैल को लखनऊ और चेन्नई के बीच हुए मैच के दौरान की है ये घटना 

Mark Wood and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Mark Wood and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल शुरू हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने झंडे गाड़ दिए हैं। बता दें कि वह अब खेले गए दो मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। दूसरी तरफ उनकी लाइन और लेंथ को पड़ने में बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है, और वुड के खिलाफ आसानी से रन नहीं बना पा रहे है।

तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को हुए मैच में मार्क वुड ने एमएस धोनी ने 20वें ओवर में लगातार दो गेंदों में शानदार सिक्स लगाए थे। हालांकि, इसकी अगली गेंद पर वुड ने धोनी को आउट कर दिया था। लेकिन अब वुड ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वुड ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार मार्क वुड ने सीएसके के खिलाफ उस मैच में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर कहा- मैं और केएल इस बारे में बात कर रहे थे, कि उन्हें (धोनी) कहां गेंदबाजी की जाए। हम शांत रहने की कोशिश कर रहे थे और कोशिश कर रहे थे कि उसे कैसे आउट किया जाए।

लेकिन दुर्भाग्य से मुझे इसके लिए 12 रन खर्च करने पड़े, और वह दूसरा शाॅट वाकई शानदार शाॅट था। मैंने वहीं गेंद डाली जहां राहुल और मैंनें सोची थी, पर धोनी ने कमाल ही कर दिया।

हमने उसे ऑफ स्टंम्प के बाहर एक वाइड और बाउंसर गेंद डाली, ताकि वह गेंद उसके जोन में ना आए और उसे शाॅट खेलने के लिए हिलना पड़े। लेकिन गेंद को उसके लिए हिट करना वाकई अविश्वसनीय था।

गौरतलब है कि धोनी ने मार्क वुड के उस ओवर में ऑफ स्टंम्प के बाहर, पहली गेंद को कलाइयों को प्रयोग करते हुए थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया, तो अगली गेंद को धोनी ने पुल करते हुए डीप शाॅर्ट लेग पर 89 मीटर का सिक्स लगाया था।

देंखे वीडियो

close whatsapp