क्रिकेट छोड़ WWE में फाइट करेंगे वेंकटेश अय्यर, Great Khali देंगे ऑलराउंडर को ट्रेनिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट छोड़ WWE में फाइट करेंगे वेंकटेश अय्यर, Great Khali देंगे ऑलराउंडर को ट्रेनिंग

वेंकटेश अय्यर की नई तस्वीरें हो रही हैं सोशल मीडिया पर काफी वायरल।

The Great Khali And Venkatesh Iyer (Image Credit- Instagram)
The Great Khali And Venkatesh Iyer (Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने IPL के जरिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। हार्दिक का जब खराब दौर चल रहा था, तब वेंकटेश को मौके दिए गए थे। लेकिन फिर हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी होते ही, इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बीच अय्यर का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

इस साल जड़ा था KKR टीम के लिए शतक

IPL में वेंकटेश अय्यर KKR टीम से खेलते हैं, वहीं इस साल उन्होंने खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। जहां अय्यर ने मुंबई के खिलाफ हुए एक मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, वेंकटेश ने इस मैच में शतक जड़ा था। KKR टीम के लिए वो शतक लगाने वाले IPL इतिहास में दूसरे बल्ले बन गए थे, उनसे पहले ये कारनामा लीग के सबसे पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम ने किया था।

वेंकटेश अय्यर WWE की तैयारी कर रहे हैं

*वेंकटेश अय्यर की नई तस्वीरें हो रही हैं सोशल मीडिया पर काफी वायरल।
*इन 2 तस्वीरों में अय्यर नजर आ रहे हैं रेसलर The Great Khali के साथ।
*साथ ही वेंकटेश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखी है काफी मजेदार बात।
*ये ऑलराउंडर हैदराबाद में हुआ WWE का इवेंट देखने पहुंचा था।

इंस्टाग्राम पर वेंकटेश अय्यर का ये पोस्ट हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

टीम इंडिया में हो रही है लंबे समय बाद वापसी

काफी समय से वेंकटेश टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन अब ये खिलाड़ी फिर से भारतीय टीम में वापसी करने जा रहा है। जहां अय्यर आपको टीम इंडिया के साथ 19वें एशियन गेम्स मे नजर आएंगे, जहां उनको इस टूर्नामेंट में बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है और ये टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह, यशस्वी और तिलक वर्मा भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

दिनेश कार्तिक के साथ नजर आया था ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?