पाकिस्तानी चयनकर्ताओं को इमाद वसीम ने दी खुली धमकी, कहा अब अगर मुझे बिना बताए किया राष्ट्रीय टीम से बाहर तो.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं को इमाद वसीम ने दी खुली धमकी, कहा अब अगर मुझे बिना बताए किया राष्ट्रीय टीम से बाहर तो….

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक इमाद वसीम ने कहा कि, 'चयनकर्ताओं ने मुझे पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रीय टीम से दूर रखने का कारण कभी नहीं बताया।

Imad Wasim
Imad Wasim of Pakistan. (Photo by Barrington Coombs-IDI/IDI via Getty Images)

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम का मानना है कि अगर राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं ने उनसे बिना बातचीत किए उन्हें फिर से टीम से ड्रॉप किया तो वो इस पर पेशेवर कार्रवाई का सहारा लेंगे।

इमाद वसीम इस बात से काफी नाराज हैं कि पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें बिना कोई कारण बताएं उनको राष्ट्रीय टीम से 1 साल से ज्यादा समय तक बाहर रखा। इमाद वसीम को हाल ही में संपन्न हुई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2021 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।

एक लोकल टीवी चैनल में बात करते हुए इमाद वसीम ने इस बात का खुलासा किया कि चयनकर्ताओं ने उन्हें बिना कोई कारण दिए टीम से बाहर कर दिया था और अब वो ऐसा दोबारा नहीं होने देंगे।

चयनकर्ताओं ने मुझे कभी भी सही कारण नहीं बताया: इमाद वसीम

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक इमाद वसीम ने कहा कि, ‘चयनकर्ताओं ने मुझे पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रीय टीम से दूर रखने का कारण कभी नहीं बताया। मैं ऐसा फिर से नहीं होने दूंगा। इस बार मैं एक्शन जरूर लूंगा। मैं इस समय अपने करियर के उस पड़ाव में हूं जहां अगर चयनकर्ताओं ने मुझे बिना कारण बताए टीम से बाहर कर दिया तो मैं इस पर एक्शन जरूर ले सकता हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैंने जब तक पाकिस्तान टीम से बाहर रहा मुझे पैसों की कोई कमी नहीं हुई। सबसे खास बात यह है कि जितना मैंने पाकिस्तान में खेलते हुए नहीं कमाया उससे 10 गुना ज्यादा मैंने बाहर कमाया।’

पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा है। अगर मैं वैसा गेंदबाज होता जो परिस्थितियों के हिसाब से खेलता है तो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग्स ने मुझे कभी भी नहीं खिलाया होता।’

14 अप्रैल से लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जानी है और इमाद वसीम को इस सीरीज में भी पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

close whatsapp