'ये चमत्कार कैसे हुआ मुझे भी नहीं पता'- RCB के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी के बाद लॉर्ड शार्दुल का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये चमत्कार कैसे हुआ मुझे भी नहीं पता’- RCB के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी के बाद लॉर्ड शार्दुल का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदो में 68 रनों की पारी खेली।

Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)
Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में 6 अप्रैल को महामुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत काफी खराब रही थी। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि KKR की टीम 150 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

लेकिन शार्दुल ठाकुर की ताबरतोड़ 68 रनों की पारी के चलते टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे RCB बल्लेबाज KKR के स्पिनर्स के आगे बुरी तरह फ्लॉप हो गए। और कोलकाता ने 81 रनों की शानदार जीत अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन पर हासिल की।

शार्दुल ठाकुर की शानदार पारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मैच से पहले शायद किसी को उम्मीद नहीं थी कि शार्दुल ठाकुर ऐसी पारी खेल सकते हैं। RCB के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद शार्दुल ठाकुर ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया।

हम नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं- शार्दुल ठाकुर

RCB के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने टीम के लिए 29 गेंदो में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की धुआंधार पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे भी नहीं पता कि यह कहां से आया लेकिन उस वक्त स्कोरकार्ड को देखते हुए हम सब यही सोच रहे थे कि हम स्ट्रगल कर रहे हैं।’

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, ‘उच्च स्तर पर ऐसा करने के लिए आपके पास स्किल होनी चाहिए। लेकिन हम नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं। एक समय आता है जब हम नेट्स में कुछ इसी प्रकार का शॉट खेलते हैं। लेकिन कोचिंग स्टॉफ थ्रोडाउन करते हैं और रेंज हिटिंग का विकल्प देते हैं। और आप पिच को जानते हैं वे हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है।’

KKR के स्पिनर्स के आगे स्पिनर्स ने टेके घुटने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेमे में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, और ग्लेन मैक्सवेल जैसे घातक बल्लेबाज मौजूद थे। लेकिन पांचवे ओवर में ही विराट कोहली 21 रन पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

वरूण चक्रवर्ती ने अपनी किफायती गेंदबाजी से RCB पर शिकंजा कसा। वरूण ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। कोलकाता के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नारायण के नाम दो और शार्दुल ठाकुर के नाम एक विकेट शामिल रहा।

close whatsapp