MI vs CSK मैच से पहले धोनी ने ईशान किशन को दिया ‘गुरुमंत्र’ तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को दिए बैटिंग टिप्स
एमएस धोनी और ईशान किशन ने CSK vs MI मैच से पहले मुंबई में मुलाकात की।
अद्यतन - Apr 8, 2023 4:11 pm

मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आज यानी 8 अप्रैल को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) के 12वें मैच में आमने-सामने होगी।
क्रिकेट प्रशंसक इस मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे, क्योंकि इसे आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ के रूप में जाना जाता है। इस बीच, CSK के कप्तान एमएस धोनी ने इस आईपीएल 2023 मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।
इसके अलावा, धोनी ने टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस (MI) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन से भी मुलाकात की, और इस दौरान दोनों के बीच काफी सौहार्द देखने को मिला। आपको बता दें, धोनी और किशन दोनों झारखण्ड के रहने वाले हैं, और युवा क्रिकेटर अक्सर पूर्व भारतीय कप्तान से टिप्स लेते नजर आते हैं।
इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में एमएस धोनी और ईशान किशन जारी आईपीएल 2023 के सबसे बहुप्रतीक्षित MI vs CSK मैच से पहले बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में सचिन तेंदुलकर को वानखेड़े स्टेडियम का दौरा करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान तेंदुलकर भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा सहित MI के अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए MI की ट्विटर पोस्ट –
Cake smashes, meet up with the Chennai boys and the Master Blaster arrives at Wankhede 😍
You'll enjoy today's dose of #MIDaily only on 👉 https://t.co/PlBhWIPzyi or the MI app 🙌#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/Sdutr1TLfi
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2023
𝗝𝗵𝗮𝗿𝗸𝗵𝗮𝗻𝗱 boys from Mumbai & Chennai at Wankhede 🏟️#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @ishankishan51 @msdhoni pic.twitter.com/rFY78t1ACB
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2023
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिन्होंने पांच बार खिताब जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, हालांकि इस सीजन में MI और CSK मजबूत वापसी करना चाहेगी। जारी सीजन धोनी का कथित तौर पर बतौर क्रिकेटर अंतिम सीजन हो सकता है।