इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर को लेकर आपस में ही भिड़े श्रीकांत और संजय मांजरेकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर को लेकर आपस में ही भिड़े श्रीकांत और संजय मांजरेकर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर में भारत में आयोजित किया जाएगा।

Team India K Srikanth (Photo Source: Twitter)
Team India K Srikanth (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। साल 2011 में जब वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ था, तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। ऐसे में टीम इंडिया इस साल भी वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

लेकिन इस वक्त भारतीय खिलाड़ियों की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी जल्द ही पीठ की सर्जरी से गुजरने वाले हैं। ऐसे में उनकी वापसी भी मुश्किल नजर आ रही है। इसी बीच वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी के. श्रीकांत वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनते हुए नजर आए।

के. श्रीकांत ने चुनी आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11

साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में भारत ने जीत हासिल की थी। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। अब इन द्विपक्षीय सीरीजों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद भारत को वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करना होगा।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी के. श्रीकांत ने आईपीएल में कमेंट्री के दौरान वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग 11 चुनते हुए कहा, ‘शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली नंबर-4 के लिए मैं सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल को नंबर-5 पर रखूंगा। हार्दिक पांड्या छठे और रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर रहेंगे। इसी के साथ अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, और मोहम्मद सिराज।’

शार्दुल ठाकुर को लेकर श्रीकांत ने किया ऐसा कमेंट

के. श्रीकांत की प्लेइंग 11 सुनने के बाद संजय मांजरेकर ने कहा, शार्दुल ठाकुर भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। लेकिन के. श्रीकांत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, शार्दुल नहीं अर्शदीप हो सकते हैं। शार्दुल विकेट ले सकते हैं लेकिन वह एक ओवर में 12 रन भी दे सकते हैं। आप मुंबई से हो इसलिए उनका नाम ले रहे हो। अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिनर की भूमिका निभाएंगे।

close whatsapp