IPL 2023: रियान पराग ने फ्लॉप शॉ की लगाई हैट्रिक, एक बार फिर से गिफ्ट किया अपना विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रियान पराग ने फ्लॉप शॉ की लगाई हैट्रिक, एक बार फिर से गिफ्ट किया अपना विकेट

रियान पराग अपनी पिछली तीन टी-20 पारियों में 7, 20 और 7 रन ही बना पाए हैं।

Jos Buttler (Image Credit- Twitter)
Jos Buttler (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RR vs DC: आईपीएल के जारी सीजन में आज 8 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स की टीमें गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने हैं।

बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान राॅयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग ने एक बार फिर से टीम को निराश किया है। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में रियान पराग 11 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए है। पराग को दिल्ली की टीम में मिचेल मार्श की जगह खेल रहे रोवमैन पाॅवेल ने बोल्ड आउट कर पलेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

दूसरी तरफ रियान पराग को राजस्थान टीम में लगातार मौके मिलने के बाद, खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 रनों पर आउट होने वाले पराग, इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 और उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बटलर और जायसवाल ने दिलाई राजस्थान को मजबूत शुरूआत

गौरतलब है कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान राॅयल्स ने ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के पहले विकेट के 98 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजूबत शुरूआत दी है।

खबर लिखे जाने तक राजस्थान राॅयल्स ने 17 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं, और क्रीज पर इस समय बटलर 69 और शिमरन हेटमायर 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं, और संजू सैमसन आज के मैच में खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

देंखे रियान पराग के आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन

 

 

close whatsapp