विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर डेविड वार्नर ने आईपीएल में रचा इतिहास; ये कमाल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर डेविड वार्नर ने आईपीएल में रचा इतिहास; ये कमाल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने

डेविड वार्नर वर्तमान में आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

David Warner (Image Source: BCCI-IPL)
David Warner (Image Source: BCCI-IPL)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 11वें मैच में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने इस आईपीएल 2023 मुकाबले में 55 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जो जाया गई क्योंकि राजस्थान रॉयल्स (RR) ने यह मैच 57 रनों से जीत लिया, और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वार्नर ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

डेविड वार्नर ने विराट कोहली को पछाड़ा

आपको बता दें, डेविड वार्नर पारी के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ते हुए आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह भारत की T20 लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी और तीसरे बल्लेबाज (कोहली और शिखर धवन) भी बने। वार्नर ने आईपीएल में अपनी 165वीं पारी में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

https://twitter.com/007akshaypatil/status/1644877536269320192

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज अब आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केवल विराट कोहली (225 मैचों में 6727 रन) और शिखर धवन (208 मैचों में 6370 रन) से पीछे हैं। आपको बता दें, डेविड वार्नर ने अब तक आईपीएल में 165 मैचों में 42.33 की शानदार औसत के साथ 6012 रन बनाए हैं।

आपको बता दें, वार्नर, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपनी आईपीएल जर्नी शुरू की, का इस टूर्नामेंट में 4000+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे अच्छा औसत है, और उनका स्ट्राइक रेट (140.08) केवल एबी डिविलियर्स (151.68) और क्रिस गेल (148.96) से पीछे है।

आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन बनाने के अलावा, वार्नर के पास सबसे तेज 5000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। अगर इस सीजन की बात करे, तो वार्नर वर्तमान में टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 52.66 के औसत और 117.03 के स्ट्राइक-रेट से 158 रन बनाए हैं।

close whatsapp