आईपीएल 2023: ये दुख काहे खत्म नहीं होता! आरसीबी की हार देख फूट-फूट कर रोई महिला फैन
LSG के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अद्यतन - Apr 11, 2023 11:34 am

हम सोशल मीडिया के युग जी रहे हैं, जो इतना बलशाली है कि किसी को भी एक पल में बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। किसी भी व्यक्ति का सोशल मीडिया की ताकत की बदौलत तुरंत मशहूर हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है।
हमने पिछले कुछ वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों से लेकर फैंस को रातों-रात प्रसिद्ध होते देखा है। ऐसा ही कुछ 10 अप्रैल को हुआ, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 15वें मैच में मेजबानी की थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की दिल तोड़ देने वाली हार के बाद से आरसीबी फैनगर्ल की रोने वाली तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है। आरसीबी की घरेलू मैदान में हार ने कइयों फैंस का दिल तोड़ दिया, और इस हार के बाद तो आरसीबी फैनगर्ल की आंखों में आंसू आ गए, जो रुक नहीं रहे थे और कैमरे में कैद हो गए। अब इस पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
यहां देखिए वायरल वीडियो –
https://twitter.com/papa_b0lte_/status/1645497858836271105?
इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
आपको बता दें, यह जारी आईपीएल में RCB की लगातार दूसरी हार है, उन्होंने अब तक केवल एक मैच जीता है, नतीजन वे अंकतालिका में सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।