‘मुझे लगता है कि मैंने अच्छी बल्लेबाजी की’- RCB को हराने के बाद केएल राहुल का सनसनीखेज बयान
निकलोस पूरन ने इस मुकाबले में लगाया आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक।
अद्यतन - Apr 11, 2023 2:15 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराने के बाद अपने टीम के दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने 213 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
वहीं मैच खत्म होने के बाद केएल राहुल ने निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, हमें पता था कि इतने बड़े स्कोर का पीछा करना मुश्किल होगा। RCB ने पॉवरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन हम यह मैच जीते हैं तो पूरन और स्टोइनिस के कारण। यही कारण है कि हमने पूरन, स्टोइनिस और आयुष बडोनी जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में लिया।
मुझे लगता है कि मैंने कंडीशन को देखते हुए बल्लेबाजी की- केएल राहुल
केएल राहुल ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर मैं अधिक रन बनाता तो मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता। हमने 3 विकेट जल्दी खो दिए थे। तब मैंने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि मैंने बहुत सही किया। उम्मीद करता हूं कि एक दो अच्छी पारियों से मेरा स्ट्राइक रेट ऊपर चला जाएगा।
केएल राहुल ने आगे कहा कि, अगर मैं और देर तक टिकता और पूरन का साथ देता तो हम यह मैच बहुत आसानी से जीत सकते थे। बता दें लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फेल रहे। हालांकि इसके बाद लखनऊ की लड़खड़ाती हुई पारी को निकलोस पूरन ने संभाला था।
बता दें निकोलस पूरन ने इस मुकाबले में इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में अर्धशतक लगाया। साथ ही उनके 19 गेंद में 62 रनों की दमदार पारी की बदौलत लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकेट से हराने में सफल रही।