आईपीएल 2023: RCB के खिलाफ LSG की जीत के जश्न में आवेश में आए खान और खानी पड़ गई फटकार
आवेश खान ने लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2023 1:52 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 15वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने यह रोमांचक मुकाबला अंतिम ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ एक विकेट से जीता।
एक तरफ जहां यह RCB vs LSG मैच एक्शन और ड्रामे से भरा रहा, तो वहीं आवेश खान की आलोचनात्मक हरकत ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। हुआ यूं कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पारी के 19.6 ओवर में हर्षल पटेल ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद डाली और आवेश खान गेंद को हिट करने से चूक गए, और गेंद सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के पास गई।
आवेश खान को हेलमेट जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई गई
लेकिन आवेश और उनके साथी रवि बिश्नोई धावक की तरह दौड़े और एक रन पूरा कर लिया, क्योंकि दिनेश कार्तिक मैदान में लुढ़क पड़े और इस तरह LSG ने रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि, कार्तिक ने कोशिश की और गेंद को नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर फेंका, लेकिन आवेश खान पहले से ही अपनी क्रीज पर पहुंच चुके थे।
#AveshKhan 's iconic helmet throwing celebration after he intentionally misses the ball to make #RaviBishnoi run and win the match for #LucknowSuperGiants #RCBvsLSG #ViratKohli #KLRahul pic.twitter.com/DyE51uTBab
— Human (@HumanSpeaks93) April 11, 2023
लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह यह थी कि रन पूरा करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने जीत का जश्न मनाते हुए अपना हेलमेट मैदान पर फेंक दिया, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी, और अब उन्हें दंडित भी किया गया। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज अवेश खान को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है। उन्होंने लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है।
आईपीएल ने आधिकारिक रिलीज में कहा: ‘आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को और दंड को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।’