MI vs DC: सूर्यकुमार यादव से हो गई काफी बड़ी चूक, फील्डिंग के दौरान चेहरे पर लगी गेंद  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव से हो गई काफी बड़ी चूक, फील्डिंग के दौरान चेहरे पर लगी गेंद 

दिल्ली की पारी के 17वें ओवर के दौरान की है ये घटना

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs DC: आईपीएल 2023 का 16वां मैच आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 172 रन बनाए हैं।

तो वहीं दिल्ली की पारी के दौरान एक मिस जजमेंट के चलते मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खुद को चोटिल करा बैठे हैं। बता दें कि दिल्ली की पारी के दौरान जेसन बेहरेनड्राॅर्फ के 17वें ओवर में अक्षर पटेल ने एक तेज तर्रार शाॅट खेला, जो सीधे बाउंड्री लाइन की ओर खड़े सूर्यकुमार यादव के पास जाता है।

लेकिन आंखों पर सीधे रौशनी पड़ने के कारण, सूर्यकुमार यादव से मिस जजमेंट हो जाता है और गेंद उनके मुंह पर लगने के बाद सीधे सिक्स की ओर चली जाती है। दूसरी ओर इस चोट के चलते सूर्यकुमार को मैदान से भी बाहर जाना पड़ता है।

फील्डिंग करते वक्त सूर्या हुए चोटिल

दिल्ली की पारी का हाल:

बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 172 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। लेकिन इससे पहले दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वाॅर्नर 51 और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल 54 रनों की पारी खेल, टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा चुके थे।

तो वहीं वाॅर्नर और अक्षर के अलावा मनीष पांड ने 26 और पृथ्वी शाॅ ने 15 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर आपको मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो जेसन बेहरेनड्राॅर्फ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए, तो रिले मेरिडिथ ने 2 और ऋतिक शौकीन ने 1 विकेट हासिल किया।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि दिल्ली कैपिटल्स से मिले 173 रनों के लक्ष्य को रोहित शर्मा की पल्टन हासिल कर पाती है या नहीं। साथ ही आपको बता दें कि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करेगी।

close whatsapp