मुझे नहीं लगता कि बेन स्टोक्स RR के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे नहीं लगता कि बेन स्टोक्स RR के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे: आकाश चोपड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में टूर्नामेंट के इस सत्र का 17वां मुकाबला खेला जाएगा।

Aakash Chopra and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Aakash Chopra and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में टूर्नामेंट के इस सत्र का 17वां मुकाबला खेला जाएगा। इस शानदार मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने CSK टीम की प्लेइंग XI को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आकाश चोपड़ा की मानें तो टीम के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगर फिट भी होते हैं और उपलब्ध भी रहते हैं तब भी उनका राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले की प्लेइंग XI में शामिल होना काफी मुश्किल होगा। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला था जिसमें बेन स्टोक्स चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी उनका खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

CSK और RR मुकाबले का रिव्यु करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘चेन्नई के पास पिछले मुकाबले में मोइन अली और बेन स्टोक्स नहीं थे। बेन स्टोक्स के रहने या ना रहने से टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अगर बेन स्टोक्स उपलब्ध रहते भी हैं तब भी मैं उनको इस मैच में खेलते हुए नहीं देख रहा हूं।’

चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लेकर आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘चेन्नई सुपर किंग्स इन सब चीजों को लेकर ज्यादा नहीं सोचती कि उन्होंने एक खिलाड़ी को इतनी बड़ी बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया है और वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। कई टीमें इस चीज को लेकर काफी सोचती है लेकिन CSK उनमें से नहीं है। उनका यही मानना है कि अगर वो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया तो कोई दूसरा उसकी जगह जरूर बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।’

आकाश चोपड़ा का मानना CSK को चेपॉक में ऑफ स्पिनर की बेहद जरूरत है

आकाश चोपड़ा के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स को मोइन अली की चेपॉक में काफी जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मोइन अली को इस मैच में फिट रहना काफी जरूरी होगा और उनके बिना यहां चीजें चेन्नई के लिए अच्छी नहीं होगी। महीष तीक्षणा भी उपलब्ध हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में हाल ही में काफी अच्छी गेंदबाजी की। उनको सिसांडा मगाला की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

इसलिए ड्वेन प्रीटोरियस और महीष तीक्षणा खेलेंगे और टॉप में डेवॉन कॉनवे होंगे। यह मोईन अली की फिटनेस पर निर्भर करता है कि मिचेल सैंटनर खेलेंगे या नहीं। हो सकता है कि महीष तीक्षणा चौथे विदेशी खिलाड़ी हो।’

close whatsapp