'वह अच्छा गरबा करते हैं लेकिन मैं...', बीच IPL में अक्षर पटेल को लेकर जयदेव उनादकट का बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह अच्छा गरबा करते हैं लेकिन मैं…’, बीच IPL में अक्षर पटेल को लेकर जयदेव उनादकट का बड़ा खुलासा

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Jaydev Unadkat Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Jaydev Unadkat Axar Patel (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में जयदेव उनादकट लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स पाइंट्स टेबल में इस वक्त पहले पायदान पर है। बैंगलोर के खिलाफ जीत में जयदेव उनादकट ने अंत के ओवरों में 7 गेंदो पर 9 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया था। हाल ही में जयदेव उनादकट आईपीएल टीमों और उनके प्रदर्शन को छोड़ अपने गुजराती संस्कृति के बारे में जानकारी साझा करते हुए नजर आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय दौरे में यह चीज अपने साथ लेकर जाते हैं उनादकट

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सीजन में सौराष्ट्र को दो बार चैंपियन बनाया है। आईपीएल के दौरान हाल ही में अपने परंपराओं के बारे में बताते हुए उनादकट काफी ज्यादा गर्व महसूस करते हुए नजर आए हैं। जयदेव उनादकट से जियो सिनेमा पर पूछा गया कि क्या उन्हें गुजराती बनाता है?

जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, पहली चीज जो मैं किसी भी दौरे के बाद घर जाने के बाद जो खाता हूं वह जलेबी और गाठिया है। मैं छाछ के बिना भोजन नहीं कर सकता हूं। अगर मैं भारत से बाहर यात्रा कर रहा हूं तो मैं दही में पानी डालता हूं और उसमें वोइला मिलाता हूं। और फिर मेरी पसंदीदा छाछ तैयार है। मैं दौरे पर जाता हूं तो मखाना लेकर जाता हूं, लेकिन तिल मंडवी चिकी और आदिया पाक जो मां सर्दियों में बनाती है वह जरूरी है।’

अक्षर पटेल करते हैं अच्छा गरबा- उनादकट

शो में आगे जयदेव उनादकट रैपिड-फायर राउंड का हिस्सा बने। जिसमें उन्होंने किस खिलाड़ियों को किस गुजराती अंदाज में बुलाना चाहिए, इसे लेकर बात करते हुए नजर आए। उनादकट ने महेंद्र सिंह धोनी को मोटा भाई, इशान किशन और ऋषभ पंत को हरख-पडुडो जिसका मतलब है (उत्साही और अतिउत्साही), चेतेश्वर पुजारा को भगवान नो मानस ( जो सबसे भोले हैं) और सूर्यकुमार यादव को जलेबी जिवो सीधो (जो जलेबी के तरह सीधे हैं) के रूप में चुना।

जयदेव उनादकट ने फिर आगे खुलासा करते हुए बताया कि,रवींद्र जडेजा ज्यादा अच्छे से पतंग उड़ाते हैं। वहीं अक्षर पटेल गरबा ज्यादा अच्छा करते हैं। ‘मैंने उन्हें देखा है वह बहुत अच्छा करते हैं, लेकिन मैं यह शर्त लगा सकता हूं कि मैं चेतेश्वर पुजारा से अच्छा कर सकता हूं।’

close whatsapp