जनता के सामने ही प्यार की पारी खेलने लगे युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जनता के सामने ही प्यार की पारी खेलने लगे युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा

मैच के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा बातचीत करते हुए दिखे।

Yuzvendra Chahal and Dhanashree (Photo Source: RR/Instagram)
Yuzvendra Chahal and Dhanashree (Photo Source: RR/Instagram)

आईपीएल में कल राजस्थान के गेंदबाज युजवेंद्र चहल जैसे-जैसे विकेट ले रहे थे, वैसे-वैसे उनकी पत्नी यानी की धनश्री वर्मा खुशी से झूम रही थी। वहीं जैसे ही चहल ने अपनी हैट्रिक पूरी की तो धनश्री वर्मा उछल पड़ी, उन्होंने ऐसा जश्न मनाया की वीडियो वायरल हो गया। साथ ही धनश्री वर्मा अपने लाइफ पार्टनर चहल की सबसे बड़ी ताकत हैं, हर मैच में वो चहल को सपोर्ट करने पहुंचती हैं और जमकर चहल को चीयर करती हैं। अब कल हुए मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल और धनश्री वर्मा के बीच का प्यार साफ देखने को मिल रहा है।

हैट्रिक के बाद धनश्री वर्मा को आया युजवेंद्र चहल बहुत प्यार

राजस्थान टीम में आते ही युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी और भी निखर गई है, हर मैच में चहल अपनी फिरकी से कमाल कर रहे है। उनकी गेंदों को समझना विरोधी बल्लेबाजों के लिए किसी गणित के एग्जाम जैसा हो गया है, वहीं कल एक ही ओवर में चहल ने 4 विकेट चटकाए और मैच खत्म होने के साथ ही उनके खाते में हैट्रिक के साथ कुल 5 विकेट थे। चहल के इस प्रदर्शन से मैदान पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बेहद खुश थी, साथ ही ये खुशी ऐसी थी जो मैच के बाद भी देखने को मिली।

*मैच के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा बातचीत करते हुए दिखे।
*स्टैंड्स से धनश्री वर्मा कर रही थी अपने पति युजवेंद्र चहल से बात।
*वहीं कल के मैच से पहले ही धनश्री हो गई थी टीम बबल से बाहर।
*जिसके कारण हैट्रिक का जश्न चहल और धनश्री नहीं मना पाए साथ में।

मैच के बाद कपल का प्यारा वीडियो राजस्थान टीम ने किया साझा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

राजस्थान के खिलाड़ी चमक रहे हैं

वहीं लीग में अभी तक राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां टीम ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। ऑरेंज कैप राजस्थान के बल्लेबाज बटलर के पास है, पर्पल कैप के हकदार इस समय सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल हैं।

close whatsapp