नजम सेठी का बड़ा खुलासा, कहा- मैं शान मसूद को बनाना चाहता था पाक क्रिकेट टीम का उप-कप्तान
नजीम सेठी ने कहा कि, पाक टीम का कप्तान और उप-कप्तान चुनने का फैसला मेरा था।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 6:46 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजीम सेठी ने पाक टीम के उप-कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह शान मसूद को पाक क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाना चाहते थे। एक मिडिया हाउस से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया।
दरअसल नजीम सेठी ने कहा कि, मैंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान वनडे टीम का उप-कप्तान शान मसूद को बनाने का फैसला लिया था। हालांकि जब शान मसूद को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली तो कई सारे सवाल उठे क्योंकि टीम के चयन के दौरान उन्हें उप-कप्तान के तौर पर शामिल किया गया था।
पाक टीम का कप्तान और उप-कप्तान चुनने का फैसला मेरा था- नजीम सेठी
नजीम सेठी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पाक टीम का कप्तान और उप-कप्तान चुनने का फैसला मेरा था। दरअसल मेरे दिमाग में कुछ बातें चल रही थी और मैंने इस बारे में कुछ लोगों से सलाह भी ली थी। मैंने उनकी झमता को मापने के लिए शान मसूद को उप-कप्तान के रूप में आजमाने का फैसला लिया था।
उन्होंने कहा कि, शान मसूद को टीम में शामिल नहीं करने का आखिरी फैसला मैनेजमेंट का था। उन्होंने बताया कि, मुझे लगता है मेरा फैसला भी सही था और इसके बाद अगर शान मसूद को टीम में शामिल नहीं किया गया तो यह टीम प्रबंधन का फैसला था। जो सही था या नहीं, यह तो देखने वाले ही बता सकते हैं।
नजीम सेठी ने कहा कि, चयनकर्ता अपने फैसलों का बचाव कर सकते हैं और मिडिया उनसे सवाल भी कर सकता है। मैंने उनसे कहा कि क्रिकेट से सवाल होंगे इसलिए मुझे आपके साथ बैठने की जरूरत नहीं है। आप लोगों ने खिलाड़ियों का चयन किया है तो आप लोगों को ही उतर देना चाहिए।