मुझे लगता है प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड शुभमन गिल को मिलना चाहिए था- आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे लगता है प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड शुभमन गिल को मिलना चाहिए था- आकाश चोपड़ा

पंजाब को हराने के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्सटेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

Shubman Gill And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 18 वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.5 ओवर में 154 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।

इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बता दें गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने एकबार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 22 गेंद पर 67 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी की तारीफ आकाश चोपड़ा ने की है।

आप उन्हें बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेलते हुए देख सकते हैं- आकाश चोपड़ा 

दरअसल आकाश चोपड़ा ने कहा कि, आप उन्हें बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेलते हुए देख सकते हैं। पिच अच्छी थी इसमें कोई शक नहीं है। आप एक बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर रहे हैं यह भी सच है। लेकिन आप जब भी उन्हें देखते हैं तो आपको लगता है कि तकनीकी रूप से मजबूत होने से आपको टी20 क्रिकेट में भी मदद मिलेगी। यह आपको बांधता नहीं है यह आपको मजबूती देता है। आप सही क्रिकेट खेलकर सफल हो सकते हैं, हमने विराट कोहली के अलावा अब हम उन्हें (शुभमन गिल) ऐसा करते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर मैं प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देने का फैसला करता तो मैं शुभमन गिल को देता। वह अर्धशतक लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी है। दोनों टीमों ने मैच खेला और सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही अर्धशतक बनाया, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए था।

वहीं मोहित शर्मा की तारीफ करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि, वह तैयार थे। मोहित शर्मा के पास कई तरह के पर्याप्त वेरिएशन हैं। उन्हें मैच ऑफ द मैच चुनते हुए देखना शानदार है। वहीं कगिसो रबाडा के 100 विकेट लेने पर इयोन मोर्गन ने उनकी जमकर तारीफ की।

close whatsapp