IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले से पहले कोहली ने रिकी पोंटिंग के बेटे से की मुलाकात, देखें यह क्यूट मोमेंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले से पहले कोहली ने रिकी पोंटिंग के बेटे से की मुलाकात, देखें यह क्यूट मोमेंट

इन दोनों की मुलाकात का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया है।

Virat Kohli and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से हुई है। कई टीमों ने इसमें अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सत्र में तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इस सीजन का अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उनके लिए यह टूर्नामेंट अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

RCB बनाम DC के मैच से पहले अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और दिल्ली फ्रेंचाइजी के कोच रिकी पोंटिंग ने एक दूसरे से मुलाकात की। रिकी पोंटिंग के साथ उनके बेटे फ्लेचर भी वहां मौजूद थे। इन दोनों की मुलाकात का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रिकी पोंटिंग अपने बेटे फ्लेचर पोंटिंग को कोहली से मिलने के लिए कह रहे हैं लेकिन वो भारतीय बल्लेबाज के सामने आने से शर्मा रहे हैं। इसके बाद विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के बीच काफी देर तक किसी चीज को लेकर बातचीत हुई और दोनों को काफी हंसते हुए देखा गया।

यह रही वीडियो:

विराट कोहली के लिए अभी तक यह टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस सीजन में टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। RCB ने इस सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि इसके बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।

वही दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम को जल्द से जल्द अब अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp