अक्टूबर 3- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अक्टूबर 3- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. एशियन गेम्स 2023: भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराया

चीन में जारी एशियन गेम्स 2023 में आज पुरुष क्रिकेट का पहला क्वार्टरफाइनल मैच नेपाल और भारत के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराकर, सेमीफाइनल के लिए जगह बना ली है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

2. World Cup 2023: Babar Azam और Virat Kohli को लेकर गंभीर ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा है कि बाबर आजम के पास शतक लगाने की तकनीक है पर विराट कोहली के पास….(पढ़ें पूरी खबर)

3. वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए मोहम्मद आमिर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक भारतीय गेंदबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। आमिर ने कहा है कि ये गेंदबाज एक नंबर वन गेंदबाज है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे ऋषभ पंत

एक्सीडेंट के बाद चोटिल हुए और फिल्हाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों अपनी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तो वहीं फिल्हाल अपनी नई जिंदगी के लिए भगवान का शुक्रिया और स्वस्थ जिंदगी की दुआ मांगने के लिए ऋषभ पंत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले रवि शास्त्री

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा है कि मैं उन्हें टूर्नामेंट के दौरान मैं करीब से देखना चाहूंगा। वो टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. World Cup 2023: माइकल वॉन ने चुने अपने 4 सेमीफाइनलिस्ट

ओडीआई वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कई सारे पूर्व क्रिकेट अपनी-अपनी फाइनलिस्ट टीमों की लिस्ट जारी कर रहे व बयान दे रहे हैं। दूसरी ओर, अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन ने अपनी उन चार टीमों के बारे में बताया है जो इस बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. Asian Games 2023: Lord रिंकू सिंह का जलवा एशियन गेम्स में भी बरकरार, नेपाली गेंदबाजों की ली जमकर खबर

चीन में जारी एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में युवा भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की आतिशी पारी देखने को मिली है। बता दें कि हांगझोउ के पिंगफैंग कैंपस क्रिकेट फील्ड पर हुए मुकाबले में रिंकू ने अंत में आकर मात्र 15 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली है। तो वहीं अपनी इस पारी के दौरान रिंकू ने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ODI World Cup 2023: डेल स्टेन को भाया केरल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है और सभी टीमें इसके लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं। यही नहीं कई पूर्व खिलाड़ी और इस समय के खिलाड़ी भी भारत में रहकर यहां के खाने और घूमने का काफी लुफ्त उठा रहे हैं। इनमें से एक है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन। डेल स्टेन इस समय केरल में है और वहां वो आगामी वनडे वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

9. वर्ल्ड कप 2023 के लिए खास तैयारी कर रहे हैं केएल राहुल

भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप से पहले आज (3 अक्टूबर) नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं मुख्य टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा। मेगा इवेंट के शुरू होने से पहले सभी टीम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वे वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर केएल राहुल की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अलग अंदाज में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?