Asian Games 2023: Lord रिंकू सिंह का जलवा एशियन गेम्स में भी बरकरार, नेपाली गेंदबाजों की ली जमकर खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asian Games 2023: Lord रिंकू सिंह का जलवा एशियन गेम्स में भी बरकरार, नेपाली गेंदबाजों की ली जमकर खबर 

रिंकू ने 15 गेंदों में 37* रनों की शानदार पारी खेली 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter)
Rinku Singh (Image Credit- Twitter)

Asian Games 2023: चीन में जारी एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में युवा भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की आतिशी पारी देखने को मिली है। बता दें कि हांगझोउ के पिंगफैंग कैंपस क्रिकेट फील्ड पर हुए मुकाबले में रिंकू ने अंत में आकर मात्र 15 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली है। तो वहीं अपनी इस पारी के दौरान रिंकू ने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

दूसरी ओर, रिंकू की इस शानदार पारी और उसके बाद यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने नेपाल के सामने जीत के लिए 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा व 23 रनों से जीत भी हासिल की। तो वहीं रिंकू सिंह की इस पारी की क्रिकेट जगत में काफी तारीफ भी देखने को मिली।

भारत बनाम नेपाल, पहले क्वार्टरफाइनल मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंदों में 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 25 और शिवम दूबे 25* व रिंकू सिंह 37* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आपको नेपाल की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो दीपेंद्र सिंह ने विकेट लिए तो सोमपाल कामी व संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब नेपाल भारत से मिले 203 के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 179 रन ही बना पाई और मैच को 23 रनों से गंवा दिया। भारत की ओर से आवेश खान व रवि विश्नोई को 3-3, तो अर्शदीप सिंह को 2 व साई किशोर को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- World Cup Recap: वर्ल्ड कप 2011 के वो पल जिन्हें शायद ही क्रिकेट फैंस भूले

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?