RCB vs DC: विराट कोहली का कैच देख अनुष्का शर्मा का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, देखें वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 34 गेंदो में 50 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Apr 15, 2023 6:28 pm

आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स RCB गेंदबाजों के आगे बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए।
विराट कोहली ने आज RCB के लिए 34 गेंदो में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान मिचेल मार्श को पवेलियन भेजने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली के शानदार कैच से नहीं हटेगी नजरें
दिल्ली कैपिटल्स अब तक इस सीजन की पहली जीत तलाश करने के फिराक में हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका पहले ही ओवर में लगा जब ओपनर पृथ्वी शॉ अनुज रावत के हाथों रनआउट हो गए।
आईपीएल के इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ RCB के खिलाफ शून्य पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद दूसरे ओवर में टीम को और बड़ा झटका लगा जब मार्श वेन पार्नेल की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल मार्श दूसरे ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में गई।
लेकिन कवर पॉइंट पर तैनात विराट कोहली ने शानदार कैच लपका। कोहली ने पहले ही साथी खिलाड़ियों को चौकन्ना कर दिया और अंत में उन्होंने बेहद ही आसानी से इस कैच को पकड़ा। जिसके चलते मिचेल मार्श को शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। विराट कोहली के कैच पर स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी में झूमती हुई नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें विराट कोहली के शानदार कैच का वो वीडियो-
https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1647219027318829056?s=20
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शानदार गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं।